नासिक: विस्फोटक लोड कर रहे थे जवान, तभी हुआ जोरदार धमाका, दो अग्निवीरों की मौत

नासिक के मिलिट्री कैंप में फायर फाइटर्स को ट्रेनिंग दी जाती है। इस ट्रेनिंग के दौरान जब अग्निवीर अभ्यास कर रहे थे, तब यह हादसा हो गया। जहां दो अग्निवीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।
नासिक सैन्य शिविर में अभ्यास के दौरान विस्फोट में दो अग्निवीरों की मौत
नासिक सैन्य शिविर में दो अग्निवीरों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Updated on

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां मिलिट्री कैंप में धमाका होने की वजह से दो अग्निवीर शहीद हो गए हैं। यह घटना नियमित प्रशिक्षण सत्र के दौरान हुई है। यह विस्फोट तब हुआ जब सैनिक तोपखाने से फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे।

दरअसल, नासिक के मिलिट्री कैंप में फायर फाइटर्स को ट्रेनिंग दी जाती है। इस ट्रेनिंग के दौरान जब अग्निवीर अभ्यास कर रहे थे, तब यह हादसा हो गया। जहां दो अग्निवीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस हादसे को लेकर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा- "नासिक के एक तोपखाने केंद्र में प्रशिक्षण के दौरान हुए विस्फोट में दो अग्निवीरों की मौत हो गई। ये घटना बेहद दुखद है। इन दोनों जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। हम सभी दोनों जवानों के परिवारों के दुख में शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय को चाहिए कि वह इन दोनों जवानों को शहीद का दर्जा दे और उनके परिवारों को इसका लाभ दे।"

इस घटना के बाद से अधिकारियों ने विस्फोट के सटीक वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है। इस घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। दोनों शहीद अग्निवीर हैदराबाद से महाराष्ट्र के नासिक के देवलाली में आर्टिलरी स्कूल में प्रशिक्षण के लिए आए थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com