Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किशोर अवारे हत्याकांड में NCP के विधायक सुनील शेलके पर मामला दर्ज

  • Written By: संतोष मिश्रा
Updated On: May 13, 2023 | 04:05 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पिंपरी: मावल तालुका के राजनेता और जनसेवा विकास सेवा समिति (Janseva Vikas Samiti) के संस्थापक अध्यक्ष किशोर अवारे (Kishore Aware) की शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे तलेगांव-दाभाडे नगरपरिषद के मुख्यालय के प्रवेशद्वार पर निर्मम हत्या (Murder) कर दी गई। इस हत्याकांड में अब चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। इस मामले में मावल तालुका से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मौजूदा विधायक सुनील शेलके (MLA Sunil Shelke) और सात लोगों के खिलाफ तलेगांव दाभाडे थाने में मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में किशोर अवारे की मां और तलेगांव की पूर्व नगराध्यक्ष सुलोचना अवारे ने तलेगांव दाभाडे थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अनुसार, श्याम निगडकर, सुनिल शेलके, सुधाकर शेलके, संदीप गराडे और अन्य तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 120 (ब), आर्म्स एक्ट 3/25, 4/25, महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 135 के साथ क्रिमीनल ला अमेन्टमेन्ट की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया।

क्या है पूरी वारदात

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अवारे शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे मुख्य अधिकारी से मिलने तलेगांव दाभाडे नगर परिषद पहुंचे थे। इसके बाद अवारे दोपहर करीब दो बजे बाहर आ गए। मुख्यालय के प्रवेशद्वार पर बेंच पर बैठे चार लोगों ने उन पर हमला कर दिया। चार में से दो युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। अन्य दो लोगों को कोयतों से लगातार वार किया। यह सब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। हमले के बाद अवारे नगर परिषद परिसर में खून से लथपथ पड़ा था। उसके बाद उन्हें सोमाटने के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

सम्बंधित ख़बरें

NCP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 26 फरवरी को, सुनेत्रा पवार बन सकती हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष

क्या फिर एक होगा पवार परिवार? सुनेत्रा पवार ने बुलाई NCP विधायकों की अहम बैठक, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) में अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज, सुनेत्रा पवार के नाम की चर्चा

राकां (एसपी) ने लगाया विलय पर विराम, जयंत पाटिल बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे सुनेत्रा की मदद

कैसे फरार हुए हमलावर

हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर तलेगांव स्टेशन की दिशा में भाग निकले। रास्ते में दो दोपहिया सवारों को धमकाकर उनसे दोपहिया छीन ली और उस पर सवार होकर सभी हमलावर भाग निकले। दोपहिया छिनने की घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हत्या की सूचना मिलते ही  पिंपरी-चिंचवड़ के पुलिस कमिश्नर विनय कुमार चौबे, सह आयुक्त संजय शिंदे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वसंत परदेशी, क्राइम ब्रांच की पुलिस उपायुक्त स्वप्ना गोरे, जोन-2 के पुलिस आयुक्त काकासाहेब डोले, क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त पद्माकर घनवट सहित स्थानीय और क्राइम ब्रांच के दस्ते तलेगांव में दाखिल हुए। हमलावरों की तलाश में अलग-अलग दस्ते रवाना किए गए हैं। पुलिस ने उन दो दोपहिया वाहनों को घोरावड़ी रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर लिया है, जिन्हें हमलावरों ने छीना था। तलेगांव में बढ़ते तनाव के मद्देनजर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया है।

क्या है एफआईआर में

अवारे की हत्या के बाद उनकी मां और पूर्व नगर अध्यक्ष सुलोचना अवारे ने तलेगांव दाभाडे थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लिहाजा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक सुनील शेलके समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में अवारे ने कहा कि किशोर ने हमेशा मुझसे कहा था कि विधायक सुनील शेलके, भाई सुधाकर शेलके और संदीप गराडे से मेरी जान को खतरा है। उनके ड्राइवर प्रवीण ओव्हाल से भी सुधाकर शेलके और उसके साथियों ने जातिसूचक गालियां दीं, क्योंकि वह मेरे साथ था। सुनील शेलके को अपना अलग समूह बनाने और पिछले दो वर्षों से अपने विशुद्ध राजनीतिक विरोध के लिए किशोर के प्रति द्वेष था। किशोर ने समय-समय पर सुनील शेलके द्वारा किए गए गलत कामों का विरोध भी किया। उन्होंने इस तरह की जानकारी सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की थी। इस सारे गुस्से को अपने दिल में रखते हुए सुनील शेलके, सुधाकर शेलके, संदीप गराडे ने एक साजिश रची और किशोर अवारे को अपने साथियों की मदद से मार डाला। मेरे बेटे की मिलीभगत से हत्या की गई है।  

Ncp mla sunil shelke book in kishore aware murder case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2023 | 04:05 PM

Topics:  

  • NCP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.