Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पिंपरी-चिंचवड के भोसरी एमआईडीसी में पटाखे के विवाद में अपराधी की हत्या, चार गिरफ्तार

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Oct 28, 2022 | 03:17 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पिंपरी: पटाखा (Firecracker) जलाकर कार की लाइट तोड़ने पर हुए विवाद में एक शातिर अपराधी (Criminal) की निर्मम हत्या (Murder) कर दी गई। घटना पिंपरी-चिंचवड (Pimpri-Chinchwad) के भोसरी एमआईडीसी इलाके की है। इस मृत अपराधी का नाम पवन विष्णु लश्कर है। इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इस हत्याकांड से पिंपरी-चिंचवड के भोसरी इलाके में सनसनी मच गई है।

पिंपरी-चिंचवड शहर में हर तरफ दीपावली की धूम थी। दो दिन पहले किसी ने सुतली बम से सोन्या जाधव की कार की लाइट तोड़ दी थी। इसके बाद उसकी पिटाई की गई। इसी विवाद में सोन्या जाधव, अक्षय काले और उनके आठ साथियों ने साजिश रची और पवन विष्णु लश्कर की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। 

पुलिस ने जताई आशंका- पुरानी दुश्मनी के चलते हुई हत्या

पुलिस ने शक जाहिर किया है कि पुरानी दुश्मनी के चलते यह बदला लिया गया है। इस मामले में अक्षय काले, हर्षल परशुराम जाधव, सोन्या परशुराम जाधव, गणेश शिंदे, साहिल मस्के, राजू डोडमाने और आठ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। लश्कर एक शातिर बदमाश है, इस घटना से साफ हो गया है कि पिंपरी-चिंचवड इलाके में फिर से अपराध का ग्राफ बढ़ गया हैं।

सम्बंधित ख़बरें

तलवडे-चर्होली का सफर होगा आसान! ट्रैफिक जाम खत्म होगा, सड़क डांबरीकरण-मजबूतीकरण का टेंडर जारी

हिंजवड़ी में भी रंजिश के कारण हुई हत्या

उधर, हिंजवड़ी थाना की सीमा में बावधान क्षेत्र में भी पूर्व रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या की दिल दहला देने वाली घटना हुई। मारे गए व्यक्ति का नाम पीताबसा कमलचंद जानी है। हिंजवड़ी थाने में प्रदीप बलभीम राजोले, आकाश कांबले, आकाश पवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पीताबसा पर घातक हथियार से उनके सिर और हाथ में वार किया गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस मामले के आरोपी फरार है और हिंजवडी पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पीताबासा कमलचंद जानी की पूर्व रंजिश के कारण हत्या कर दी गई है, यह स्पष्ट हो गया है। 

Murder of criminal in firecracker dispute in bhosari midc of pimpri chinchwad four arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 28, 2022 | 03:17 PM

Topics:  

  • Bhosari

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.