Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुरबाड-मालशेज घाट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ST बस और स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत, 3 लाेगों की मौत; कई घायल

Malshej Ghat Accident: मुरबाड-मालशेज घाट हाईवे पर ओवरटेक के चक्कर में एसटी बस और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में तीन लोगों ने जान गंवा दी, जबकि एक बच्चा समेत पांच घायल हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: May 05, 2026 | 05:58 PM

मालशेज घाट पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बस और स्कॉर्पियो (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ST Bus Scorpio Collision: पुणे जिले के मुरबाड-मालशेज घाट हाईवे पर वैशाखरे मोड़ के पास मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एसटी बस और स्कॉर्पियो कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 2 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं। वहीं एक छोटे बच्चे सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज नजदीकी सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

यह हादसा कल्याण-अहिल्यानगर हाईवे पर वैशाखरे मोड़ के पास ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान हुआ। घायलों को तुरंत टोकावडे ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भयावह था कि दोनों बस और स्कॉर्पियों दाेनों वाहनों के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही टोकावडे महामार्ग पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारू किया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा?

मंगलवार सुबह कल्याण से अहिल्यानगर जा रही एसटी बस जैसे ही वैशाखरे मोड़ पर पहुंची, सामने से आ रही स्कॉर्पियो कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार एक पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक बच्चे सहित 5 लोग घायल हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

Nashik TCS Case: आरोपियों को भेजा सेंट्रल जेल, अदालत ने ठुकराई दलीलें, जानें निदा खान के वकील ने क्या कहा?

एकनाथ शिंदे: दिव्यांग महिला की पुकार पर रोका काफिला, बेटे के रोजगार का मुद्दा तुरंत सुलझाया

अब एडॉप्शन के लिए नहीं काटने होंगे कोर्ट के चक्कर, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कलेक्टर के अधिकार पर लगाई मुहर

1 दुल्हन और 9 दूल्हे! शादी के नाम पर ठगी, बीड में एक युवती ने 9 बार रचाया ब्याह, जाने कैसे हुआ खुलासा?

यह भी पढ़ें:- जलगांव में शरद पवार को बड़ा झटका! भुसावल नगराध्यक्ष गायत्री भंगाले की कुर्सी छिनी, जाति प्रमाणपत्र निकला अवैध

बताया जा रहा है कि एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में स्कॉर्पियो और बस के बीच आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद कर घायलों को वाहन से बाहर निकाला।

इस भयावह हादसे के कारण कल्याण-अहिल्यानगर हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक सुचारू किया। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

Murbad malshej ghat accident st bus scorpio collision pune news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2026 | 05:58 PM

Topics:  

  • Accident
  • Maharashtra News
  • Pune News
  • ST Bus

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.