Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विधायक लक्ष्मण जगताप अस्पताल से डिस्चार्ज

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Jun 02, 2022 | 06:22 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पिंपरी: पिछले डेढ़ माह से पुणे (Pune) के बाणेर स्थित एक निजी अस्पताल (Private Hospital) में एडमिट चिंचवड विधानसभा से भाजपा (BJP) के विधायक लक्ष्मण जगताप (MLA Laxman Jagtap) की तबीयत में काफी सुधार है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इस पृष्ठभूमि पर विधायक के भाई और पूर्व नगरसेवक शंकर जगताप ने लोगों से उन्हें मिलने के लिए भीड़ न जुटाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विधायक जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर नए जोश और उत्साह के साथ लौटेंगे तब वे सबसे मेल मिलाप करेंगे।

गंभीर बीमारी से जूझ रहे पिंपरी-चिंचवड के नेता और बीजेपी विधायक लक्ष्मण जगताप तबीयत बिगड़ने से गत डेढ़ माह से अस्पताल में एडमिट थे। यहां आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। उनके करीबी और समर्थक उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। शहर में जगह-जगह महामृत्युंजय का जाप, मंदिरों में पूजा अर्चना, अभिषेक किये जा रहे हैं। 

कई नेता गए थे अस्पताल में मिलने

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत राज्य और केंद्र सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, नेता ने अस्पताल में पहुंचकर उनका हालचाल जाना और उनकी तबीयत पर नजरें गड़ाए रहे। 

सम्बंधित ख़बरें

MP News: इंदौर के राजबाड़ा पर कांग्रेस का महा-संग्राम, ‘पानी दो, महापौर इस्तीफा दो’ के नारों से गूंजा शहर

‘यूपी में सपा सरकार बनते ही केंद्र से गिर जाएगी मोदी सरकार’, अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान

बिहार में तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, RJD छोड़ भाजपा में शामिल हुईं रितु जायसवाल; समर्थकों ने भी पहना भगवा गमछा

MP Politics News: दतिया संभावित उपचुनाव बना बीजेपी के लिए ‘अग्निपरीक्षा’, अंदरखाने तैयारियों में जुटी पार्टी

कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई थी

डॉक्टरों के इलाज और लोगों की दुआ ने असर दिखाया। विधायक जगताप की तबियत में अब काफी सुधार है। कुछ दिन पहले उन्होंने खुद अस्पताल की खिड़की में आकर नीचे खड़े अपने समर्थकों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों को अभिवादन कर अंगूठा दिखाकर अपने स्वस्थ रहने का संदेश दिया। आज डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज दे दिया। इस मौके पर विधायक जगताप का पूरा परिवार और उनके कई चाहने वाले मौजूद थे। अस्पताल से छुट्टी मिलने की खबर सुनने के बाद उन्हें देखने और स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई थी। उनके अस्पताल से घर आते ही कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह से उनका स्वागत किया। 

डॉक्टरों ने कुछ दिन आराम करने की दी है सलाह 

इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक शंकर जगताप ने कहा कि विधायक पिंपरी-चिंचवड़ के लोगों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के प्यार और प्रार्थना के कारण अच्छे स्वास्थ्य में हैं। गुरुवार को अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा इलाज के बाद भाऊ आज हमारे पास वापस आ गए हैं। इस कठिन समय में शहर के लोगों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों द्वारा दिए गए प्यार को पूरा जगताप परिवार कभी नहीं भूलेगा। डॉक्टर ने भाऊ को कुछ दिन आराम करने की सलाह दी। वे जल्द ही नए जोश के साथ अपना काम शुरू करेंगे, तब वे सभी व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे। अब उन्हें आराम की सख्त जरूरत है। इसलिए उनसे प्यार करने वाले कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को उनसे मिलने के लिए उनके आवास पर जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जनसेवा जारी रखें।

Mla laxman jagtap discharged from hospital

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2022 | 06:22 PM

Topics:  

  • BJP
  • Pimpri

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.