Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे में रेंज हिल कार डिपो से रेंज हिल के बीच मेट्रो का ट्रायल सफल, जल्द पूरी क्षमता से दौड़ेगी मेट्रो

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Dec 01, 2022 | 02:51 PM

File

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: महामेट्रो प्रशासन ने मंगलवार को रेंज हिल कार डिपो (Range Hill Car Depot) और रेंज हिल मेट्रो स्टेशन (Range Hill Metro Station) के बीच मेट्रो ट्रेन (Metro Train) का सफल ट्रॉयल (Trial Run Successful) किया। इस तरह से मेट्रो का अगला चरण अब पूरा हो गया है। इस चरण के कारण पुणेकरों को जल्द ही पूरी क्षमता वाली मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी।

पुणे मेट्रो के पिंपरी-चिंचवड मेट्रो स्टेशन से फुगेवाड़ी मेट्रो स्टेशन रूट पर ट्रेनों के रखरखाव के लिए रेंजहिल (कृषि कॉलेज के पीछे) में एक मेट्रो कार डिपो का निर्माण किया गया है। साथ ही रामवाड़ी से वनाज मार्ग के लिए कोथरुड हिल विव पार्क के स्थल पर एक मेट्रो कार डिपो का निर्माण किया गया है। अब रेंज हिल मेट्रो कार डिपो के सभी काम पूरे हो चुके हैं। इस स्थान पर मेट्रो ने रेंज हिल कार डिपो से रेंज हिल स्टेशन तक मेट्रो का सफल ट्रॉयल किया।

कार डिपो का कुल क्षेत्रफल 12.1 हेक्टेयर

परिक्षण के दौरान शाम 5:15 बजे ट्रेन रेंज हिल डिपो से रवाना हुई और शाम 5:35 बजे ट्रेन करीब 1 किमी की दूरी तय कर रेंज हिल स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन का ट्रायल रन योजना के अनुसार और समय पर पूरा किया गया। रेंज हिल कार डिपो का कुल क्षेत्रफल 12.1 हेक्टेयर है। इस कार डिपो में मेट्रो प्रॉपटी डेवलपमेंट किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

Shivsena-UBT Vachan Patra: प्रॉपर्टी टैक्स में 20% छूट, महिलाओं को मुफ्त PMP सफर का वादा

Pune News: भ्रष्टाचार से लेकर ‘स्थानीय बनाम बाहरी’ तक, भोसरी का चुनावी रण

Pune: मनपा भ्रष्टाचार पर एकनाथ शिंदे का तंज, टेंडर से लेकर नसबंदी तक घोटालों का जिक्र

Maharashtra: हर्षवर्धन सपकाल ने BJP पर बोला ताबड़तोड़ हमला, बोले- भाजपा सबसे कमजोर पार्टी

जल्द ही अंडर ग्राउंड मेट्रो मार्ग पर होगा ट्रॉयल

पुणे मेट्रो का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। अब मेट्रो का अगले कुछ हफ्तों में रेंज हिल डिपो से शिवाजी नगर अंडर ग्राउंड स्टेशन और सिविल कोर्ट मेट्रो स्टेशन तक अंडर ग्राउंड स्टेशन तक ट्रॉयल किया जाएगा।

[blockquote content=”रेंज हिल मेट्रो कार डिपो का काम पूरा हो चुका है। रेंज हिल कार डिपो से रेंज हिल मेट्रो स्टेशन तक किया गया मेट्रो ट्रायल एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। अगले कुछ दिनों में शिवाजी नगर सिविल कोर्ट भूमिगत स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन का परीक्षण किया जाएगा। अगले कुछ महीनों में पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका मेट्रो स्टेशन से सीधे सिविल कोर्ट मेट्रो स्टेशन तक पुणेकर यात्रा कर सकेंगे। ” pic=”” name=”-डॉ. बृजेश दीक्षित, प्रबंध निदेशक, महामेट्रो”]

Metro trial run between range hill car depot to range hill in pune successful metro will run at full capacity soon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 01, 2022 | 02:51 PM

Topics:  

  • Pune Metro
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.