Pune Metro: गणेशोत्सव में 41 घंटे लगातार चलेगी मेट्रो, 17 से 24 सितंबर तक रात 2 बजे तक सेवा उपलब्ध

Pune Metro Timetable: पुणे में गणेशोत्सव के दौरान मेट्रो की सेवाएं बढ़ाई गई हैं। 17 से 24 सितंबर तक रात 2 बजे तक मेट्रो चलेगी, जबकि उत्सव के अंतिम दिन 41 घंटे लगातार सेवा मिलेगी।
Pune Metro to run continuously for 41 hours during Ganeshotsav; services available until 2 AM from September 17 to 24
पुणे मेट्रो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Pune Metro Ganeshotsav Service Timetable: गणेशोत्सव के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए पुणे मेट्रो ने यात्रियों के लिए विशेष समय-सारणी घोषित की है। गणेशोत्सव के अंतिम दिन मेट्रो 41 घंटे लगातार सेवा देगी।

वहीं, 17 से 24 सितंबर तक मेट्रो रात 2 बजे तक संचालित होगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए मेट्रो की फ्रीक्वेंसी भी बढ़ाकर हर पांच मिनट की जाएगी।

मेट्रो प्रशासन के अनुसार, 14 से 16 सितंबर तक दोनों लाइनों पर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक नियमित सेवा रहेगी। 17 से 24 सितंबर तक मेट्रो सुबह 6 बजे से रात 2 बजे तक चलेगी। गणेशोत्सव के अंतिम दिन 25 सितंबर सुबह 6 बजे से 26 सितंबर रात 11 बजे तक लगातार 41 घंटे मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी।

27 सितंबर से सेवा फिर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक नियमित समय के अनुसार संचालित होगी। गणेश दर्शन के लिए मध्य पुणे में आने वाले यात्रियों को स्टेशन चयन को लेकर भी मेट्रो प्रशासन ने सलाह दी है।

मंडई स्टेशन पर प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग गेट

14 से 26 सितंबर तक मंडई मेट्रो स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए एकदिशात्मक प्रवेश-निकास व्यवस्था लागू रहेगी। लोकमान्य तिलक की प्रतिमा की ओर स्थित गेट नंबर 3 से प्रवेश और छत्रपति शिवाजी महाराज रोड की ओर स्थित गेट नंबर 2 से निकास दिया जाएगा, मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से मंडई स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ से बचने और मुख्य रूप से वापसी यात्रा के लिए इस स्टेशन का उपयोग करने की अपील की है।

Pune Metro to run continuously for 41 hours during Ganeshotsav; services available until 2 AM from September 17 to 24
Maharashtra Development Project: BKC में SEBI, NSE और ED को भूखंड, MMRDA को मिलेगा 2,652 करोड़ का लीज प्रीमियम

दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों को नजदीकी अन्य स्टेशनों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। साथ ही, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट स्टेशन पर इंटरचेंज से बचने और इसके बजाय कसबा पेठ, पीएमसी तथा छत्रपति संभाजी उद्यान स्टेशनों का उपयोग करने को कहा गया है।

मेट्रो प्रशासन को उम्मीद है कि अतिरिक्त समय और बढ़ी हुई फ्रीक्वेंसी से गणेशोत्सव के दौरान पुणे शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

गणेश पूजा के दौरान मेट्रो की घोषित समय-सारणी

  • 14-16 सितंबर: सुबह 6 से रात 11 बजे तक

  • 17-24 सितंबरः सुबह 6 से रात 2 बजे तक

  • 25-26 सितंबर: लगातार 41 घंटे सेवा

  • 27 सितंबर से सुबह 6 से रात 11 बजे तक नियमित सेवा

  • फ्रीक्वेंसी: हर 5 मिनट में मेट्रो

  • मंडई स्टेशन: गेट 3 से प्रवेश, गेट 2 से निकास