पुणे में फोटो स्टूडियो में लगी भीषण आग, 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
पुणे के बावधन इलाके के शिंदेनगर में एक दुकान में भीषण आग लग गई। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
- Written By: आकाश मसने
पुणे में फोटो स्टूडियो में लगी आग
पुणे: पुणे के बावधन इलाके के शिंदेनगर में एक दुकान में भीषण आग लग गई। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने सात नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की है। फायर ब्रिगेड विभाग ने बताया कि दम घुटने के शिकायत के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुणे के बावधन इलाके के शिंदेनगर में पांच मंजिला इमारत है। ग्राउंड फ्लोर पर सड़क किनारे ढेले पड़े हैं। इसमें कुछ दुकानें हैं। तो दूसरी मंजिल से निवासियों के लिए फ्लैट हैं। इसी बीच पता चला कि यहां एक फोटो स्टूडियो की दुकान में आग लग गयी। भीषण धुआं निकलने के बाद नागरिकों ने इसकी जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड को 5:52 बजे आग लगने की जानकारी मिली।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में ‘लेक लाडकी’ योजना के लाभार्थियों में 59% की भारी गिरावट, जागरूकता की कमी से टूटने लगा बेटियों का सपना
आईटी हब हिंजवड़ी में गहराया पानी का संकट, लोग वॉटर एटीएम पर निर्भर; अनदेखी से फूटा जनता का आक्रोश
पुणे में One Journey One Ticket सिस्टम की तैयारी, एक टिकट से कर सकेंगे मेट्रो और PMPML बस का सफर
Pune Metro Line 3 का सफर जुलाई से होगा शुरू, हिंजवडी से शिवाजीनगर की दूरी अब सिर्फ 45 मिनट में होगी पूरी
7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
आग की जानकारी मिलते ही कोथरुड, वारजे, पाषाण, औंध, एरंडवाना फायर स्टेशनों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भेजा गया। तब तक आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था। फोटो स्टूडियो में रखे सामान में आग लग गई, जिससे काफी धुआं फैल गया। इस धुएं से निवासियों को काफी परेशानी हुई। फायर ब्रिगेड ने इस धुएं से जूझ रहे 7 नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। नागरिकों ने कहा कि समय पर मदद मिलने से बड़ी आपदा टल गयी।
फायर ब्रिगेड के जवानों ने चारों तरफ से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। अथक प्रयास से आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि अब तक यह यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग वास्तव में किस कारण लगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
शनिवार को हडपसर इलाके में लगी थी आग
बता दें कि शनिवार की रात पुणे शहर के हडपसर इलाके में एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई थी। मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद रही जिसने आग बुझाने का काम किया। एएनआई द्वारा जारी वीडियों में एक गोदाम से आग की लपटे उठते हुई दिख रही थी। हडपसर के वैदुवाड़ी में एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई थी। पुणे फायर ब्रिगेड ने स्थिति पर काबू पाने के लिए तुरंत कार्रवाई की।
