महाराष्ट्र जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव: डिप्टी CM सुनेत्रा पवार ने बेटे पार्थ के साथ बारामती में डाला वोट
Maharashtra Local Body Election: महाराष्ट्र के 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए मतदान जारी है। बारामती के काटेवाड़ी में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ पवार ने मतदान किया।
- Written By: आकाश मसने
सुनेत्रा पवार ने बारामती किया मतदान (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sunetra Pawar Voting News: महाराष्ट्र की स्थानीय राजनीति के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए मतदान की प्रक्रिया आज सुबह 7:30 बजे से शुरू हो गई है। इस चुनावी रण में राज्य के कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है। इसी क्रम में, महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने शनिवार सुबह अपने पैतृक गांव काटेवाड़ी (बारामती) पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
काटेवाड़ी में सुनेत्रा पवार व पार्थ पवार ने डाला वोट
पुणे जिले की बारामती सीट हमेशा से ही राज्य की राजनीति का केंद्र रही है। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार सुबह-सुबह काटेवाड़ी स्थित जिला परिषद स्कूल के मतदान केंद्र पर पहुंचीं। इस अवसर पर उनके साथ उनके पुत्र पार्थ पवार भी मौजूद रहे, जिन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेते हुए अपना वोट डाला। मतदान के बाद सुनेत्रा पवार ने मीडिया से बात करते हुए नागरिकों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि मतदान ही विकास और स्थिर शासन का एकमात्र रास्ता है और हर वोट की भूमिका लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम होती है।
12 जिला परिषदों में हो रहा मतदान
महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, यह चुनाव कोंकण, पश्चिम महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के 12 जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं। इन क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन की दिशा तय करने के लिए दो करोड़ से अधिक योग्य मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
राकांपा का अंदरूनी लेटर वॉर बना जीशान सिद्दीकी के लिए काल, क्या सुनेत्रा पवार की एक गलती से छिन जाएगी विधायकी?
उपमुख्यमंत्री पद के इस्तेमाल को वकील ने बताया असंवैधानिक, राज्यपाल को भेजा दूसरा शिकायती पत्र
पटेल-तटकरे की शरद पवार से मुलाकात का क्या निकला नतीजा? सिल्वर ओक में क्या बनी रणनीति
महाराष्ट्र की सियासत में फिर महा उलटफेर की आहट! फडणवीस के वर्षा बंगले पर पहुंचे पार्थ पवार
इस बार चुनावी मैदान में उम्मीदवारों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। कुल 731 जिला परिषद सीटों और 1,462 पंचायत समिति सीटों के लिए कुल 7,438 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रशासन ने निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतदान की प्रक्रिया शाम 5:30 बजे तक जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें:- मालेगांव में ओवैसी-शिवसेना पस्त! ‘इस्लाम पार्टी’ की नसरीन बानो बनीं मेयर, कांग्रेस-सपा ने पलटा पासा
9 फरवरी को आएंगे नतीजे
आज हो रहे इस मतदान के बाद सभी उम्मीदवारों का भविष्य मतपेटियों (EVMS) में कैद हो जाएगा। चुनाव परिणामों की घोषणा 9 फरवरी को की जाएगी। मतगणना सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जिसके बाद स्पष्ट हो जाएगा कि स्थानीय स्तर पर जनता ने किस पार्टी या गठबंधन पर अपना भरोसा जताया है। गौरतलब है कि ये चुनाव उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद बदले हुए राजनीतिक परिदृश्य में हो रहे हैं, जिससे बारामती और आसपास के इलाकों में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।
