Pune Municipal Election: मनपा चुनाव प्रचार थमा, 13 से 16 जनवरी तक ड्राई डे लागू

Maharashtra Local Body Election: मनपा चुनावों के मद्देनजर 13 से 16 जनवरी तक सभी संबंधित शहरों में ड्राई डे लागू किया गया है. इस दौरान शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी।
Liquor Ban
शराब बंदी (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Dry Day In Maharashtra: मनपा चुनावों के प्रचार का शोर आज मंगलवार शाम से थम जाएगा। इसके तुरंत बाद चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से 13 से 16 जनवरी के बीच सभी संबंधित महानगर पालिका क्षेत्रों में ड्राई डे' लागू किया गया है।

इस अवधि में जिन-जिन शहरों में मनपा चुनाव हो रहे हैं, वहां सभी शराब की दुकानें और मदिरा विक्रय केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे। राज्य में कुल 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव हो रहे हैं, जिनमें मुंबई, पुणे, ठाणे, नाशिक, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर और कोल्हापुर जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं।

इन सभी महानगरपालिका क्षेत्रों में लगातार चार दिन तक शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, प्रशासन के अनुसार, चुनाव के दौरान शांति, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य है।

नियमों का सख्ती से पालन करना होगा

  • मतदान के समय मतदाताओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हिंसा या गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए 'ड्राई डे' घोषित किया गया है।
  • चुनाव के दौरान मतदाताओं को अनुचित तरीके से प्रभावित करने के लिए शराब बांटने जैसी घटनाओं की संभावना बनी रहती है। ऐसे किसी भी दुरुपयोग को रोकने के लिए यह सख्त फैसला लिया गया है।
  • प्रशासन ने सभी शराब विक्रेताओं को पहले ही इस आदेश की जानकारी दे दी है, ताकि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com