महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: राज्यभर में छापेमारी, 3.11 करोड़ रुपए का नकली और मिलावटी सामान जब्त

Adulterated Food Seized Maharashtra: महाराष्ट्र FDA ने मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्यभर में 3.11 करोड़ रुपए का नकली और अमानक सामान जब्त किया है। जानिए किस शहर में क्या हुआ एक्शन।
maharashtra fda raid fake adulterated food seized 3 crore
तुकाराम मुंढे(सोर्स: डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • महाराष्ट्र एफडीए ने मिलावट के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 3.11 करोड़ रुपए का सामान जब्त किया।

  • विभिन्न डिवीजनों में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली खाद्य तेल, खोया और पनीर सीज किया गया।

  • अस्वच्छ स्थिति और नियमों के उल्लंघन पर मुंबई में चार खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित हुए।

Mumbai FDA License Suspension: आमजन के स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बुधवार को एक विशेष निरीक्षण अभियान के तहत राज्यभर में सख्त कार्रवाई करते हुए पूरे राज्य में लगभग 3.11 करोड़ रुपए मूल्य का सामान जब्त किया है। इसमें 32,061 लीटर खाद्य तेल और 37,128 किलोग्राम अन्य खाद्य सामग्री शामिल है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के छत्रपति संभाजीनगर डिवीजन ने इस कार्रवाई में लगभग 33,940 किलोग्राम स्टॉक जब्त किया, जिसमें खाद्य तेल, सेव-फरसान, खोया, पेड़ा, कलाकंद, घी और बेकरी उत्पाद शामिल हैं। इसका मूल्य 87.52 लाख रुपए है।

नागपुर और भिवंडी डिवीजन में बड़ी बरामदगी

नागपुर डिवीजन के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 1,078.40 लीटर खाद्य तेल और 49 किलोग्राम खोया जब्त किया, जिसका कुल मूल्य 2,00,771 रुपए है। कोंकण डिवीजन-भिवंडी के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 11,779 लीटर खाद्य तेल और 2,850 किलोग्राम चाय जब्त की। इसका मूल्य 1.27 करोड़ रुपए है।

एफडीए के पुणे डिवीजन ने बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री जब्त की, जिसमें 9,000 किलोग्राम पनीर, 440 किलोग्राम खोया और 9,888 लीटर खाद्य तेल शामिल है। एफडीए के अहिल्यानगर जिला, नासिक डिवीजन ने मिलावट के संदेह में 87 किलोग्राम भगर (एक प्रकार का मोटा अनाज) जब्त किया। इसका मूल्य 6,960 रुपए है।

maharashtra fda raid fake adulterated food seized 3 crore
India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

जालना और मुंबई में मिलावटी व प्रतिबंधित सामान पर रेड

एफडीए के कांदिवली पूर्व-पश्चिम क्षेत्र ने अपनी सख्त कार्रवाई में वेफर्स, फरसान, जलेबी और हलवा जब्त किए, जिनमें रंग मिलाए जाने का संदेह था। इनका मूल्य 25,195 रुपए है। एफडीए के जालना और मुंबई डिवीजन ने प्रतिबंधित पान मसाला और सुगंधित तंबाकू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

maharashtra fda raid fake adulterated food seized 3 crore
हेडगेवार के बगल में लगी थी शिवाजी महाराज की फोटो, युवाओं ने RSS का बैनर काटकर निकाली तस्वीर, VIDEO हुआ वायरल

मुंबई में 4 फूड प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

एफडीए के जालना और मुंबई डिवीजन ने इस कार्रवाई में वाहनों सहित कुल 93.42 लाख रुपए मूल्य का सामान जब्त किया। एफडीए की ओर से की गई इस कार्रवाई में मुंबई में 4 खाद्य प्रतिष्ठानों (फूड एस्टेब्लिशमेंट) के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। इन पर अस्वच्छ स्थिति बनाए रखने और नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है।

Navbharat Live
navbharatlive.com