महाराष्ट्र बजट 2026: मेट्रो विस्तार से लेकर नए हाईवे तक, पुणे को क्या-क्या मिला? देखें फडणवीस की बड़ी घोषणाएं
Maharashtra Budget 2026: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र बजट 2026 में पुणे के लिए बुनियादी ढांचे, मेट्रो कनेक्टिविटी और रेलवे नेटवर्क को लेकर कई ऐतिहासिक घोषणाएं की हैं।
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र बजट 2026: पुणे को क्या-क्या मिला? (डिजाइन फोटो)
Maharashtra Budget For Pune: महाराष्ट्र का बजट 2026 आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा पेश किया गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार के असामयिक निधन के बाद, सीएम फडणवीस ने स्वयं सदन में बजट की कमान संभाली। इस बजट में ‘पुणे और पिंपरी-चिंचवड’ के विकास को केंद्र में रखा गया है।
मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से लेकर लोनावला रेल लाइन के चौड़ीकरण तक, पुणे के नागरिकों के लिए यह बजट बड़ी राहत लेकर आया है। आइए जानते हैं पुणे को इस बजट से क्या-क्या मिला।
1. मेट्रो का जाल: खडकवासला से वाघोली तक आसान सफर
पुणे मेट्रो के दूसरे चरण को बड़ी मंजूरी मिली है। खड़कवासला-स्वारगेट-हड़पसर-खराडी मार्ग के साथ-साथ हड़पसर से लोणी कालभोर और सासवड रोड की उप-लाइनों को भी हरी झंडी दिखा दी गई है। इसके अलावा, रामवाड़ी से वाघोली के बीच 11 किलोमीटर लंबे नए मेट्रो प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है, जिससे आईटी हब की ट्रैफिक समस्या हल होगी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में भीषण गर्मी से निपटने की तैयारी, मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया ‘सेंटर फॉर एक्सीलेंस’ का शुभारंभ
महाजनपुर में बनेगा बड़ा हाउसिंग प्रोजेक्ट, गरीबों को मिलेगा पक्का घर: पालकमंत्री बावनकुले की पहल से अहम निर्णय
‘येसुबाई की तरह लड़ूंगी, अहिल्यादेवी की तरह शासन करूंगी’; बारामती उपचुनाव की सभा में भावुक हुईं सुनेत्रा पवार
MBMC ने की 60 दिन में 100% ई-ऑफिस लागू, राज्य में तीसरा स्थान, 4 करोड़ की बचत
2. रेलवे: पुणे-लोनावला 3rd और 4th लाइन
लोनावला और पुणे के बीच यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर है। 5,100 करोड़ की लागत से तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। इससे पिंपरी-चिंचवड, आकुर्डी और तलेगांव जैसे औद्योगिक क्षेत्रों के कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
3. सड़कों का कायाकल्प: पुणे-शिरूर और चाकण हाईवे
- पुणे-शिरूर: 7,514 करोड़ रुपए की लागत से 53 किमी लंबे मार्ग का काम मंजूर।
- चाकण-शिक्रापुर: 5,232 करोड़ रुपए से 28 किमी सड़क का छह-लेनीकीकरण।
- एलिवेटेड कॉरिडोर: तलेगांव-चाकण के बीच 6,499 करोड़ रुपए की लागत से 25 किमी का उन्नत मार्ग बनेगा।
4. संभाजीनगर और हड़पसर के लिए नई राह
पुणे से छत्रपति संभाजीनगर के बीच यात्रा को तेज करने के लिए 192 किमी लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की डीपीआर तैयार की जा रही है, जिसकी अनुमानित लागत 14,886 करोड़ रुपए है। साथ ही, हड़पसर-यवत के बीच 5,262 करोड़ रुपए की सड़क परियोजना पर काम शुरू होगा।
यह भी पढ़ें:- CM फडणवीस ने अजित दादा को समर्पित किया बजट, पूर्व उपमुख्यमंत्री के नाम पर नागरिक पुरस्कार और स्मारक का ऐलान
5. धार्मिक पर्यटन: देहू विकास योजना
आध्यात्मिक महत्व को देखते हुए, संत तुकाराम महाराज की पवित्र भूमि देहू के लिए विशेष विकास योजना की घोषणा की गई है, जिससे यहां तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं विश्वस्तरीय होंगी।
