Maharashtra By-Election: बारामती और राहुरी में वोटिंग जारी, जानें सुबह 11 बजे तक कहां कितना हुआ मतदान
Baramati-Rahuri Voter Turnout: महाराष्ट्र की बारामती और राहुरी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक बारामती में 20.55% और राहुरी में 18.22% मतदान दर्ज किया गया है।
- Written By: आकाश मसने
वाेट देने के बाद मतदान केंद्र पर तस्वीर लेते रोहित पवार व अन्य मतदाता (सोर्स: सोशल मीडिया)
Baramati-Rahuri By-Election Voter Turnout: महाराष्ट्र की दो महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों, बारामती और राहुरी में आज उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। सुबह की धीमी शुरुआत के बाद अब मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लंबी होने लगी हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक बारामती में उत्साहजनक 20.55% मतदान हुआ है, जबकि राहुरी में 18.22% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
इससे पहले सुबह 9 बजे के आंकड़ों में बारामती में 8.01% और राहुरी में 6.39% मतदान दर्ज किया गया था, जिससे स्पष्ट है कि धूप बढ़ने के बावजूद वोटिंग की रफ्तार में तेजी आई है।
State Assembly By-Elections | Approximate voter turnout as of 11 am Umreth (Gujarat) – 25.65%
Baramati (Maharashtra) – 20.55%
Rahuri (Maharashtra) – 18.22% pic.twitter.com/IaxS4AFSL2 — ANI (@ANI) April 23, 2026
सम्बंधित ख़बरें
लाडकी बहीण योजना eKYC अपडेट, 30 अप्रैल तक कराएं ई-केवायसी, वरना बंद हो जाएंगे ₹1500
‘मालेगांव ब्लास्ट की सच्चाई तक पहुंचना नामुमकिन…’, बाॅम्बे हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान क्यों कही ये बात
नागपुर की वैनायक ग्रंथालय: शोधकर्ताओं के लिए ज्ञान का भंडार, 3000 दुर्लभ पुस्तकों का खजाना
नागपुर में सुरक्षा ‘रामभरोसे’, कचरा गाड़ियां और आवारा जानवर बने मौत का कारण
बारामती में साख की लड़ाई
बारामती सीट पर पूरा देश नजरें टिकाए हुए है। यह उपचुनाव पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन के कारण हो रहा है। महायुति की ओर से उनकी पत्नी और वर्तमान उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस द्वारा अपना उम्मीदवार वापस लिए जाने के बाद यहां मुकाबला मुख्य रूप से निर्दलीय उम्मीदवारों और सुनेत्रा पवार के बीच है, हालांकि राजनीतिक विश्लेषक इसे पवार परिवार की विरासत को संजोने की परीक्षा मान रहे हैं।
राहुरी का सियासी समीकरण
अहिल्यानगर जिले की राहुरी विधानसभा सीट पर भी मुकाबला दिलचस्प है। यहां भाजपा के कद्दावर नेता शिवाजी कर्डिले के निधन के बाद खाली हुई सीट पर उनके बेटे अक्षय कर्डिले महायुति के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। उनके सामने एनसीपी (शरद पवार गुट) के गोविंदराव मोकाटे कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- Baramati By-Election: सुनेत्रा पवार ने डाला वोट, अजित पवार को लेकर कही बड़ी बात; देखें भावुक पल की तस्वीरें
मतदाताओं के लिए किए गए इंतजाम
प्रशासन ने भीषण गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर पीने के पानी, शेड और कूलर की व्यवस्था की है। बारामती के 478 और राहुरी के 374 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील केंद्रों पर वेबकास्टिंग के जरिए सीधी नजर रखी जा रही है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा, जिसके बाद उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।
