महाराष्ट्र से राजस्थान तक चलेगी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 25 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Central Railway Khadki Regular Train: खड़की से जयपुर के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन को 'साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस' के रूप में नियमित करने की घोषणा की है। इस ट्रेन की बुकिंग 25 सितंबर से शुरू होगी
Central Railway's new superfast train
मध्य रेल की नई सुपरफास्ट ट्रेन(सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IRCTC RailOne Booking Khadki Jaipur Superfast Express: महाराष्ट्र की सांस्कृतिक नगरी पुणे से देश की गुलाबी नगरी जयपुर तक जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मध्य रेल ने खड़की–ढेहर का बालाजी के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अब साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में नियमित करने का निर्णय लिया है। इससे महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच रेल संपर्क और सुविधाजनक होगा।

नियमित सेवा 11 अक्टूबर से

मध्य रेल के अनुसार, ट्रेन संख्या 01407/01408 खड़की–ढेहर का बालाजी–खड़की स्पेशल अब नियमित ट्रेन संख्या 20105/20106 के रूप में संचालित होगी। ट्रेन संख्या 20105 खड़की–ढेहर का बालाजी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपनी नियमित सेवा 11 अक्टूबर 2026 से शुरू करेगी। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को खड़की से सुबह 9:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सोमवार को सुबह 8:50 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 20106 दहर का बालाजी–खड़की साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12 अक्टूबर से नियमित चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12 बजे ढेहर का बालाजी से रवाना होकर अगले दिन मंगलवार को सुबह 9:55 बजे खड़की पहुंचेगी।

Central Railway's new superfast train
पुणे मनपा आयुक्त के निर्देश के बाद फायर ब्रिगेड अलर्ट, 5 दिनों में 129 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नोटिस जारी

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव लोनावला, कल्याण, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा और जयपुर में होगा। ऐसे में महाराष्ट्र से राजस्थान जाने वाले यात्रियों को इस नियमित सेवा से खासा फायदा मिलेगा।

16 कोच की होगी ट्रेन

ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। इनमें 1 एसी द्वितीय श्रेणी, 3 एसी तृतीय श्रेणी, 6 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर कार शामिल है।

25 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग

ट्रेन संख्या 20105 के लिए आरक्षण 25 सितंबर से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) केंद्रों और IRCTC की वेबसाइट पर शुरू होगा। अनारक्षित डिब्बों के टिकट UTS प्रणाली के जरिए बुक किए जा सकेंगे। यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com