केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया खुलासा, आरोपी सिया गोयल को जेल में मिल रही VIP ट्रीटमेंट, पुलिस पर उठे सवाल

Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के चर्चित लोहगढ़ केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल को येरवडा जेल में VIP सुविधाएं मिलने के आरोप। रिपब्लिकन सोशलिस्ट पार्टी ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
Ketan Agrawal Murder Case Siya Goyal Yerwada Jail VIP Treatment
केतन अग्रवाल व सिया गोयलसोर्स: सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Siya Goyal Yerwada Jail VIP Treatment: पुणे के बहुचर्चित लोहगढ़ केतन अग्रवाल हत्याकांड ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। मामले की मुख्य आरोपी सिया गोयल को येरवडा महिला जेल में कथित तौर पर विशेष और नियमविरुद्ध सुविधाएं दिए जाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इन आरोपों के बाद मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

रिपब्लिकन सोशलिस्ट पार्टी ने की जांच की मांग

पुणे के पत्रकार भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिपब्लिकन सोशलिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने जेल प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पार्टी ने मांग की है कि सिया गोयल को जेल में दी जा रही कथित 'विशेष सुविधाओं' की तुरंत उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो इसमें संलिप्त संबंधित जेल अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

केतन अग्रवाल हत्याकांड के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग

रिपब्लिकन सोशलिस्ट पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच बिना किसी दबाव के पूरी की जाए और ठोस सबूतों के साथ जल्द आरोपपत्र दाखिल किया जाए। साथ ही मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में कर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई।

VIP सुविधाओं की जांच की मांग

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, केतन के परिवार और कुछ सामाजिक संगठनों की ओर से भी सिया गोयल को जेल में कथित तौर पर विशेष सुविधाएं मिलने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पार्टी ने जेल प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

Ketan Agrawal Murder Case Siya Goyal Yerwada Jail VIP Treatment
सर, बिस्किट ले सकता हूं..., कॉमेडियन समय रैना ने फडणवीस से मांगी परमिशन, तो हंस पड़े सीएम, देखें वायरल Video

गुलाबो गैंग और सामाजिक संगठनों ने किया विरोध

केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल को कथित वीआईपी सुविधा दिए जाने का आरोप संगीता तिवारी के नेतृत्व वाले ‘गुलाबो गैंग’ और ‘पायल तिवारी बिटिया फाउंडेशन’ की ओर से भी लगाया गया था। इन संगठनों ने मार्केट यार्ड क्षेत्र और सिया गोयल के घर के बाहर प्रदर्शन कर जेल में किसी भी तरह की नियमविरुद्ध सुविधा दिए जाने का विरोध किया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com