केतन अग्रवाल हत्याकांडः हादसा दिखाने के लिए सिया गाेयल ने पढ़ी थी 1 साल पुरानी मानसी गोविंदपुरकर मौत की कहानी

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या करने के लिए मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी ने वर्ष 2025 में लोहगढ़ किले में ही हुई मानसी गोविंदपुरकर की मौत से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन जुटाई थी।
Ketan Agarwal Murder Case Siya Goyal
केतन अग्रवाल, सिया गोयलसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Siya Goyal Studied Manasi Govindpurkar Death Story: महाराष्ट्र के पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में रोजाना बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। पुणे ग्रामीण पुलिस द्वारा वडगांव मावल अदालत में दाखिल 5,053 पन्नों की चार्जशीट में ऐसे चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिन्हें पढ़कर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पुलिस जांच में सामने आया है कि केतन अग्रवाल की लोहगढ़ किले से गिरकर हुई मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि उसकी ही मंगेतर और उसके प्रेमी द्वारा रची गई एक खौफनाक और सुव्यवस्थित हत्या थी।

क्या है केतन अग्रवाल हत्याकांड?

पुणे पुलिस के अनुसार, केतन अग्रवाल (26) की 18 जून को लोहगढ़ किले में ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई थी। शुरुआत में हर किसी ने इसे ट्रैकिंग के दौरान हुआ एक दुखद हादसा माना। हालांकि, जांच के बाद इसे हत्या माना गया और केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया गया।

मानसी गोविंदपुरकर मौत की घटना से मिला हत्या का आइडिया

पुलिस जांच में सामने आया है कि केतन अग्रवाल की हत्या करने के लिए मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने वर्ष 2025 में लोहगढ़ किले में ही हुई मानसी गोविंदपुरकर नाम की 21 वर्षीय युवती की मौत से जुड़ी ऑनलाइन जानकारियों का इस्तेमाल करके इस पूरी साजिश को अंजाम दिया था।

मानसी गोविंदपुरकर का शव लोहगढ किले की तलहटी में मिला था। सिया ने फेसबुक के जरिए इस घटना के बारे में पढ़ा था। इसके बाद दोनों ने तय किया कि केतन को उसी किले से धक्का देकर मौत के घाट उतारा जाए ताकि पुलिस और दुनिया इसे भी एक सामान्य ट्रैकिंग हादसा मान ले।

Ketan Agarwal Murder Case Siya Goyal
पार्थ पवार को आरोपी क्यों नहीं बनाया? अमेडिया में 99% हिस्सेदारी पर बॉम्बे HC ने पूछा सवाल, अब DGP करेंगे जांच

केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया, चेतन और रितेश हांगे आरोपी

केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुणे ग्रामीण पुलिस की ओर से कोर्ट में दाखिल 5,053 पन्नों की चार्जशीट में सिया गोयल, चेतन चौधरी और रितेश हांगे को आरोपी बनाया गया है। इसमें मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया सामग्री, संदेश, तस्वीरें, गवाहों के बयान और तकनीकी विश्लेषण से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं।

केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी सिया

चार्जशीट के अनुसार, सिया गोयल केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी। दोनों की 19 फरवरी को सगाई हुई थी। पुलिस का आरोप है कि इसके बाद गोयल ने चौधरी और हांगे के साथ मिलकर केतन की हत्या कर और उसे दुर्घटना का रूप देने की साजिश रची।

गूगल और यूट्यूब पर ढूंढे हत्या व सबूत मिटाने के तरीके

जांच के मुताबिक, गोयल और चौधरी ने गूगल, यूट्यूब और सोशल मीडिया पर मौत, ट्रैकिंग हादसों और सबूत मिटाने से जुड़ी जानकारी खोजी। पुलिस ने दावा किया कि उनकी सर्च में ‘लोहागढ़ किला’, ‘किसी को मारने का आसान तरीका’, ‘सोनम केस’, ‘गूगल अकाउंट कैसे डिलीट करें’ और ‘ट्रेकिंग की घटना’ जैसे शब्द शामिल थे। उन्होंने मेघालय के राजा रघुवंशी हनीमून हत्या मामले की जानकारी भी खोजी थी।

Ketan Agarwal Murder Case Siya Goyal
मुंबई के समंदर में फंसे विदेशी जहाज पर चोरी करने उतरे 7 चोर, 4 की जहरीली गैस से हुई मौत, जानिए कैसे हुआ खुलासा

सिया को फेसबुक पर मिली थी मानसी की मौत की जानकारी

चार्जशीट में मानसी गोविंदपुरकर की मौत को साजिश से जोड़ते हुए कहा गया है कि सिया गोयल को फेसबुक पर उसकी मौत की जानकारी मिली थी। मानसी 18 मार्च 2025 को घर से निकलने के बाद लापता हुई थी और उसका शव दो दिन बाद लोहगढ़ की तलहटी में मिला था।

सिया और चेतन चौधरी ने बनाया लोहगढ़ का प्लान

पुणे ग्रामीण पुलिस के अनुसार, मानसी की मौत की जानकारी मिलने के बाद सिया और चौधरी ने लोहगढ़ को लेकर चर्चा की और कथित तौर पर तय किया कि अग्रवाल को वहां से धक्का दिया जा सकता है, जिससे उसकी मौत हादसा लगे।

पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने लोहगढ़ और लोनावला क्षेत्र में ऊंचाई से गिरने की घटनाओं तथा ट्रैकिंग हादसों के बारे में भी जानकारी जुटाई। बरामद डिजिटल सामग्री को चार्जशीट का हिस्सा बनाया गया है। चार्जशीट में यह भी दावा किया गया है कि अग्रवाल की हत्या के लिए आरोपियों ने पहले कॉन्ट्रैक्ट किलर की व्यवस्था करने की कोशिश की थी। बाद में कथित तौर पर उन्होंने खुद हत्या को अंजाम देने का फैसला किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com