अजित पवार विमान हादसे में नया मोड़, पायलट सीट पर सोते दिखे VSR वेंचर्स के ओनर रोहित सिंह, जय पवार ने मांगा जवाब
Rohit Singh Sleeping On Pilot Seat: अजित पवार के बेटे जय पवार ने पायलट सीट पर सोते हुए रोहित सिंह का वीडियो शेयर कर VSR वेंचर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।
- Written By: अनिल सिंह
Rohit Singh Sleeping On Pilot Seat (फोटो क्रेडिट-X)
VSR Ventures Safety Lapse: महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार विमान हादसे के बाद अब एक नया और सनसनीखेज मोड़ आ गया है। अजित पवार के छोटे बेटे जय पवार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसने विमानन सुरक्षा और वीएसआर (VSR) वेंचर्स की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वायरल वीडियो में वीएसआर वेंचर्स के मालिक रोहित सिंह कथित तौर पर उड़ान के दौरान मुख्य पायलट की सीट पर सोते हुए नजर आ रहे हैं।
इस खुलासे के बाद जय पवार और उनके बड़े भाई पार्थ पवार ने डीजीसीए (DGCA) से वीएसआर के पूरे बेड़े को ग्राउंड करने और रोहित सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है।
पायलट की सीट पर लापरवाही का ‘वीडियो’ साक्ष्य
जय पवार द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो ने पूरे विमानन उद्योग में खलबली मचा दी है। वीडियो में रोहित सिंह को पायलट की सीट पर गहरी नींद में देखा जा सकता है, जबकि विमान हवा में उड़ान भर रहा है। जय पवार ने इसे “अस्वीकार्य और जानलेवा लापरवाही” करार दिया है। उन्होंने भावुक होते हुए लिखा कि यह न केवल उनके पिता की मौत से जुड़ा मामला है, बल्कि हर उस यात्री की सुरक्षा का सवाल है जो इन निजी चार्टर्ड विमानों में सफर करता है। उन्होंने मांग की है कि जांच पूरी होने तक वीएसआर के सभी ऑपरेशन्स पर तुरंत रोक लगाई जाए।
सम्बंधित ख़बरें
चलती-फिरती आफत! वर्धा पुलिस ने पकड़ा नशे में धुत ड्राइवर, ब्रेथ एनालाइजर की रिपोर्ट देख अधिकारी भी हैरान
Mumbai-Goa Highway: गडकरी की डेडलाइन फेल, 15 साल बाद भी अधूरा काम और मानसून की आहट से बढ़ी चिंता
Mumbai: वॉर रूम में CM फडणवीस ने की इंफ्रा परियोजनाओं की समीक्षा, देरी करने वाले ठेकेदारों को नहीं मिलेगा काम
ताड़ोबा की ओर बढ़ रहा 30 हाथियों का झुंड; ड्रोन से रखी जा रही नजर, वन विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
ये भी पढ़ें- पंजाब में बढ़ते धर्मांतरण पर अमित शाह का पंजाब सरकार को कड़ा संदेश, खतरे में हैं हिंदू और सिख
AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट पर उठाए सवाल
हाल ही में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने हादसे को लेकर जो 22 पन्नों की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की थी, जय पवार ने उसे “अपूर्ण” बताया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता और पीड़ित परिवारों को केवल औपचारिक जानकारी नहीं, बल्कि पूर्ण पारदर्शिता और सच्चाई जानने का अधिकार है। जय का मानना है कि रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण कड़ियों को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने संदेह जताया कि जिस तरह की सुरक्षा खामियां अजित पवार के विमान में थीं, वैसी ही कमियां वीएसआर के अन्य विमानों में भी हो सकती हैं।
डीजीसीए की कार्रवाई और बेड़े को ग्राउंड करने की मांग
बता दें कि डीजीसीए ने हाल ही में एक स्पेशल सेफ्टी ऑडिट के बाद वीएसआर वेंचर्स के चार विमानों को पहले ही ग्राउंड (उड़ान पर रोक) कर दिया है। हालांकि, जय पवार इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उनका तर्क है कि यदि नियमों का इतना गंभीर उल्लंघन पाया गया है, तो केवल कुछ विमानों पर नहीं बल्कि पूरी कंपनी के लाइसेंस और संचालन पर सख्त निर्णय लेना चाहिए। पार्थ पवार ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही है।
