ईरान-इजरायल तनाव का असर पुणे तक, कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई अस्थायी रूप से बंद
Middle East में बढ़ते संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार पर दबाव बढ़ गया है। संभावित गैस आपूर्ति संकट को देखते हुए पुणे में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई अस्थायी रूप से रोक दी गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
एलपीजी सिलेंडर (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Pune Commercial Gas Supply Stopped: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की आंच अब दूर तक महसूस की जाने लगी है। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। दोनों तरफ से हवाई हमले जारी हैं, जिनमें अब तक भारी जान-माल का नुकसान हुआ है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस संघर्ष में सबसे ज्यादा ईरान प्रभावित हुआ है, जहां 1,400 – से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस युद्ध का असर केवल मध्य पूर्व तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक ऊर्जा बाजार भी इसकी चपेट में है।
ईरान दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक देशों में से एक है, इसलिए युद्ध के और भड़कने की स्थिति में वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित होने का खतरा बढ़ गया है। इस कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जिसका सीधा असर भारत में भी दिखने लगा है। इस युद्धजन्य स्थिति के कारण आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ने वाले दबाव को देखते हुए पुणे में कमर्शियल गैस की सप्लाई पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
अल नीनो और सूखे के खतरे से निपटने की तैयारी: महाराष्ट्र सरकार 175 कोल्हापुर पद्धति के बांधों की करेगी मरम्मत
खाकी व फर्जी पत्रकार की मिलीभगत बेनकाब: व्यवसायी से 1 करोड़ की लूट, फरार पुलिसकर्मियों की तलाश जारी
पुणे में बारिश के बीच बढ़ा डेंगू का खतरा, जुलाई में मिले 192 संदिग्ध मरीज; PMC ने नागरिकों को किया सतर्क
पुणे में CNG संकट गहराया: कम गैस प्रेशर से पंपों पर लंबी कतारें, डीलर्स ने बिक्री बंद करने की दी चेतावनी
ये भी पढ़ें :- रिंग रोड प्रोजेक्ट के कारण पाइपलाइन उखड़ी, सिंहगढ़ क्षेत्र के गांवों में पीने के पानी का संकट
घरेलू गैस आपूर्ति न हो बाधित
यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति निर्बाध रूप से मिलती रहे। पुणे जिले के शिक्रापुर स्थित ‘भारत पेट्रोलियम’ और चाकण स्थित ‘हिंदुस्तान पेट्रोलियम’ दें। प्लांट से कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति फिलहाल रोक दी गई है। डीलर्स को स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि अगले आदेश तक व्यवसायिक सिलेंडर उठाने के लिए कोई वाहन न भेजें। इस फैसले का सीधा असर व्यवसायिक क्षेत्र पर पड़ेगा। कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग करने वाले होटल, कैफे, रेस्टोरेंट जैसे का काम प्रभावित हो सकता है।
