Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पिंपरी में छेड़छाड़ से त्रस्त छात्रा ने पी जहरीली दवा, अस्पताल में भर्ती

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Mar 26, 2022 | 04:11 PM

प्रतिकात्मक तस्वीर

Follow Us
Follow Us:

पिंपरी: शादी (Marriage) से मना करने के बाद भी लगातार पीछा करने और इंस्टाग्राम (Instagram) पर दोनों की फ़ोटो शेयर (Photo Share) करने और फोन पर गालीगलौज और धमकाने से त्रस्त एक कॉलेज की छात्रा (College Student) ने जहरीली दवा पीकर खुदकुशी करने की कोशिश (Attempt to Commit Suicide) की। पिंपरी-चिंचवड़ से सटे मावल तालुका के दारुब्रे में यह घटना घटी है। 

इस बारे में पीड़ित छात्रा की शिकायत पर ओमकार गणेश देशमुख (निवासी गोडुम्ब्रे, मावल, पुणे) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (ड), 504, 506, 499 पोक्सो कलम 12 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। 

इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की

तलेगांव दाभाड़े पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित ओमकार ने वादी लड़की से शादी की मांग की। हालांकि लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद उसने वादी लड़की का कॉलेज के रास्ते में लगातार पीछा किया। उसने लड़की की बहन को फोन पर फोन किया और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। इसके साथ ही वादी के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और उस पर दोनों के बर्थडे की तस्वीरें शेयर की। बार-बार धमकियां मिलने से तनाव की स्थिति में रहने वाली छात्रा ने अपने आवास पर खेत में छिड़काव की जानेवाली दवा पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। लड़की को उसके घरवालों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

मानसिक प्रताड़ना से तंग युवक ने दी जान, मौत से पहले video, फिर आत्महत्या! भंडारा में मचा हड़कंप

वर्धा में बढ़ रही आत्महत्याएं: चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े! 24 घंटे में 3 ने लगाई फांसी, एक ने खाया जहर

अकोला में सनसनीखेज दोहरी आत्महत्या: एक ही रस्सी से दो लोगों ने दी जान, सुसाइड नोट में मानसिक प्रताड़ना का आरोप

कीटनाशक बना मौत का जरिया! वर्धा में चार महीने में 299 लोगों ने पिया जहर, जानिए क्या है कारण?

In pimpri a student suffering from molestation took poisonous attempt to commit suicide admitted to the hospital

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 26, 2022 | 04:11 PM

Topics:  

  • Attempt to Commit Suicide
  • Pimpri

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.