Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला में सनसनीखेज दोहरी आत्महत्या: एक ही रस्सी से दो लोगों ने दी जान, सुसाइड नोट में मानसिक प्रताड़ना का आरोप

Akola Double Suicide: अकोला के बार्शीटाकली क्षेत्र में दो लोगों के एक ही रस्सी से फांसी लगाने का मामला सामने आया है। सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 14, 2026 | 11:11 AM

अकोला आत्महत्या मामला,(सोर्स: सौजन्य AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Double Suicide Incident: अकोला जिले के बार्शीटाकली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में दो व्यक्तियों द्वारा एक ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। दोनों मृतक कई दिनों से घर से लापता बताए जा रहे थे। मामले में मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान किशोर सोनटक्के निवासी कानडी, तहसील मुर्तिजापुर, जिला अकोला तथा किशोर बोडखे (60) निवासी वरुड, तहसील मंगरुलपीर, जिला वाशिम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों 9 मई से अपने घरों से लापता थे, जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की थी। परिजन लगातार संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका।

घटना में नया मोड़ तब आया, जब 10 मई को मृतक किशोर सोनटक्के के भतीजे रोहन महल्ले, निवासी शेलू खुर्द, तहसील बार्शीटाकली के मोबाइल फोन पर व्हॉट्सऐप के माध्यम से एक चिट्ठी प्राप्त हुई। इस पत्र में कथित तौर पर आत्महत्या करने का उल्लेख किया गया था। संदेश मिलने के बाद परिजनों में चिंता बढ़ गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

सम्बंधित ख़बरें

Railway Mega Block: नागपुर-पुणे गरीब रथ समेत कई ट्रेनें रद्द, दौंड-मनमाड़ मार्ग पर दुहरीकरण का कार्य जारी

यवतमाल में अवैध साहूकारी के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन; एक साथ 4 ज्वेलर्स पर छापेमारी, दस्तावेज जब्त

चंद्रपुर में नकली कपास बीज पर बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस बीज भंडारण पर एक्शन; 86 हजार का माल जब्त

गोंदिया केंद्र सरकार की योजनाओं से वंचित न रहें नागरिक, सांसद प्रशांत पडोले ने ‘दिशा’ बैठक में दिए निर्देश

इसके बाद पुलिस और परिजनों द्वारा तलाश अभियान चलाया गया। खोजबीन के दौरान दोनों मृतक महान स्थित बांध के समीप बिहाड माथा खेत-खलिहान के जंगल क्षेत्र में एक नीम के पेड़ से एक ही रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटके हुए पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की प्रक्रिया शुरू की गई।

सुसाइड नोट के आधार पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस जांच के दौरान मृतक किशोर सोनटक्के के कपड़ों से एक कथित चिट्ठी बरामद हुई। इस पत्र में लिखा गया था कि नीलेश चौधरी और पूजा चौधरी द्वारा दी जा रही मानसिक प्रताड़ना, धमकियों और कथित छेड़छाड़ से परेशान होकर वे यह कदम उठा रहे हैं। चिट्ठी में दोनों व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बार्शीटाकली पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नीलेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। पूजा चौधरी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस को जांच के दौरान मृतकों के परिजनों से कुछ कॉल रिकॉर्डिंग्स प्राप्त हुई हैं। इसके अलावा व्हॉट्सऐप पर भेजी गई कथित सुसाइड नोट भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बनी हुई है। पुलिस इन सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की तकनीकी जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम को स्पष्ट किया जा सके।

सुसाइड नोट व डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज

इस पूरे मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी वैशाली मुले, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके और थानेदार प्रवीण धुमाल के मार्गदर्शन में जांच आगे बढ़ रही है। मामले की प्रत्यक्ष जांच पुलिस उपनिरीक्षक बालू पवार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- CBSE 12वीं रिजल्ट में नागपुर के छात्रों का जलवा, 98.4% अंक के साथ कॉमर्स टॉपर; कई स्कूलों का 100% परिणाम

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। बरामद सुसाइड नोट, कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की पुष्टि के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों और आरोपों की सत्यता की गहराई से जांच में जुटी है।

Barshitakli akola double suicide one rope suspense police investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2026 | 11:11 AM

Topics:  

  • Akola News
  • Attempt to Commit Suicide
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.