Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिंजवड़ी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के गुटखा के साथ एक गिरफ्तार

  • Written By: संतोष मिश्रा
Updated On: Mar 26, 2023 | 06:08 PM
Follow Us
Follow Us:

पिंपरी : पिंपरी-चिंचवड (Pimpri-Chinchwad) पुलिस आयुक्तालय सीमा के अंतर्गत सभी पुलिस स्टेशनों (Police Stations) को अवैध धंधों पर कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस कमिश्नर विनय कुमार चौबे (Police Commissioner Vinay Kumar Choubey) ने दिए हैं। इसके अनुसार शुरू कारवाई के क्रम में हिंजवड़ी पुलिस (Hinjewadi Police) ने चांदनी चौक में एक कार्रवाई को अंजाम देते हुए 10 लाख रुपए के गुटखा (Gutkha) के साथ एक आरोपी को हिरासत में लिया है। इस कारवाई में कुल 15 लाख का माल बरामद किया गया है।

हिंजवड़ी पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक डॉ. विवेक मुगलीकर के अनुसार, चांदनी चौक भूगाव मार्ग पर गुटखा से भरा एक टेम्पो आने वाला है, ऐसी गुप्त जानकारी अवैध धंधे रोधी दस्ते के प्रमुख अजित कुमार खटाल को मिली थी। इसके अनुसार पुलिस टीम के साथ 25 मार्च को तड़के 5 बजे जाल बिछाया। सुबह 6.30 एक सफेद रंग का टेम्पो वहां आया। पुलिस ने गाड़ी रोकने के लिए हाथ दिखाया लेकिन चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी आगे बढ़ा ली। हालांकि पुलिस ने पीछा करते हुए भूगांव रोड पर गाड़ी चालक को धरदबोचा।

टेम्पो की तलाशी लेने पर उसमें 9 लाख 95 हजार 288 रुपए का विमल गुटखा का स्टॉक पाया गया। इस स्टॉक और 60 हजार रुपए की कीमत का टेम्पो कुल 15 लाख 95 हजार 288 रुपए का माल बरामद किया। इस मामले में रामलाल चोगाजी चौधरी (उम्र 45, निवासी पुणे) को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई को हिंजवडी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक डॉ.विवेक मुगलीकर, पुलिस निरिक्षक सुनिल दहिफले, सोन्याबापू देशमुख, सहायक निरीक्षक अजित कुमार खटले, सहायक उपनिरीक्षक महेश वायबसे, संतोष डामसे, रवि पवार की टीम ने अंजाम दिया।

सम्बंधित ख़बरें

चुनावी वादे और खोखले आश्वासन: पवना बांध विस्थापितों का आक्रोश चरम पर, प्रशासन की सुस्ती पड़ रही भारी

पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में जहरीली शराब से 23 की मौत, आबकारी विभाग एक्शन में, मृतकों को 5-5 लाख की मदद

पिंपरी चिंचवड़ में बिजली के खंभों पर अवैध केबल जाल के खिलाफ मनपा सख्त, ऑपरेटर्स को मिला 30 दिन का अल्टीमेटम

2800 करोड़ की एफडी पर 7 करोड़ का डाका; पिंपरी-चिंचवड के मुख्य लेखाकार प्रवीण जैन का नया कारनामा उजागर

3 लाख के गुटखा के साथ 2 गिरफ्तार

वही, प्रतिबंधित गुटखा पान मसाला की खरीद फरोख्त को रोकने में जुटी पिंपरी-चिंचवड पुलिस की क्राइम ब्रांच के रंगदारी रोधी दस्ते ने तलेगांव दाभाडे में एक बड़ी कार्रवाई के दौरान तीन लाख रुपए का गुटखा जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रंगदारी रोधी दस्ते ने शनिवार को कडोलकर कॉलोनी में की है। इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम निहार गोपाल विश्वास (उम्र 51, निवासी तलेगांव दाभाडे, पुणे) और उसका कर्मचारी अविजीत रंजीत बछर (उम्र 26, निवासी तलेगांव दाभाडे, पुणे) है।

तलेगांव दाभाडे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक रंगदारी रोधी दस्ता तलेगांव दाभाडे में गश्त कर रहा था, तब उन्हें सूचना मिली कि एक भूरे रंग की ईको कार (MH-14-EY-3668) देर रात कडोलकर कॉलोनी में गुटखा बेचने के लिए आ रही है। इसके अनुसार यहां जाल बिछाया गया। जैसे ही संबंधित नंबर की कार आई पुलिस ने उसे रोककर दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान 7 लाख 54 हजार 554 रुपए का सामान बरामद किया है, जिसमें गुटखा, पान मसाला और दो मोबाइल फोन, अपराध में इस्तेमाल ईको कार शामिल है। आरोपी के खिलाफ तलेगांव दाभाडे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई को रंगदारी रोधी दस्ते के पुलिस निरीक्षक अरविंद पवार, सहायक निरीक्षक उद्धव खाडे, अशोक दुधावणे, पुलिस अंमलदार प्रदिप गोडांबे, आशिष बोटके, सुधीर डोलस की टीम ने अंजाम दिया।

Hinjawadi police took major action one arrested with gutkha worth 10 lakhs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 26, 2023 | 06:08 PM

Topics:  

  • Pimpri Chinchwad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.