मध्य रेल का बड़ा फैसला, पुणे-रत्नागिरी के बीच चलेंगी 6 गणपति स्पेशल ट्रेनें, मध्य रेल ने शुरू की बुकिंग

Ganpati Special Train: गणेशोत्सव 2026 के लिए मध्य रेल चलाएगा पुणे-रत्नागिरी स्पेशल ट्रेनें। 12, 15, 19, 22 और 26 सितंबर को होगा संचालन। AC, स्लीपर और जनरल कोच की व्यवस्था उपलब्ध। टिकट बुकिंग शुरू
Pune Ratnagiri Ganpati Special Train
गणेश उत्सव(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Central Railway Pune Division Festive Trains: आगामी गणेशोत्सव त्योहार के दौरान कोंकण और रत्नागिरी जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मध्य रेल के पुणे मंडल ने विशेष रेल सेवा चलाने का ऐलान किया है। यात्रियों की सुविधा और भीड़ के प्रबंधन के लिए पुणे-रत्नागिरी-पुणे मार्ग पर विशेष शुल्क पर कुल 6 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों में लंबी होती वेटिंग लिस्ट को देखते हुए इस फैसले से हजारों दैनिक और पर्व यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

पुणे-रत्नागिरी स्पेशल ट्रेनों का विस्तृत शेड्यूल

रेल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक समय-सारणी के अनुसार ट्रेनों का संचालन इस प्रकार होगा:

  • ट्रेन संख्या 01445/01446 (पुणे-रत्नागिरी-पुणे स्पेशल): यह ट्रेन 15 और 22 सितंबर 2026 को चलाई जाएगी। पुणे से यह ट्रेन रात 12:25 बजे रवाना होकर अगली सुबह 11:50 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी। वापसी दिशा में रत्नागिरी से शाम 5:50 बजे छूटकर अगले दिन सुबह 5:20 बजे पुणे पहुंचेगी।

  • ट्रेन संख्या 01447/01448 (पुणे-रत्नागिरी-पुणे स्पेशल): यह विशेष सेवा 12, 19 और 26 सितंबर 2026 को संचालित होगी।

इन स्पेशल ट्रेनों में वातानुकूलित (AC), स्लीपर (Sleeper) और सामान्य (General) श्रेणी के कोच उपलब्ध कराए गए हैं।

Pune Ratnagiri Ganpati Special Train
पुणे मेट्रो में बिजली ठप, प्लेटफॉर्म पर रोकी गईं 8 ट्रेनें, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव और टिकट बुकिंग प्रक्रिया

यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों को मार्ग के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह सेवाएं चिंचवड़, तलेगांव, लोनावाला, कल्याण, पनवेल, पेण, रोहा, मानगांव, वीर, करंजाडी, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, अरावली रोड और संगमेश्वर रोड स्टेशनों पर रुकेंगी।

आरक्षित श्रेणियों (AC व स्लीपर) के लिए टिकट बुकिंग कंप्यूटरीकृत पीआरएस (PRS) काउंटरों और आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट व ऐप पर शुरू हो गई है। वहीं ट्रेन संख्या 01447/01448 में उपलब्ध अनारक्षित डिब्बों के लिए यात्री यूटीएस (UTS) मोबाइल ऐप या रेलवे स्टेशन के अनारक्षित काउंटर से टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com