छात्रों की गूंज या राहुल गांधी अपने लिए तलाश रहे मंच? CM फडणवीस का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- यह एकतरफा संवाद

Devendra Fadnavis on Rahul Gandhi: पुणे में 22 अगस्त को राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को पुलिस की अनुमति मिलने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निशाना साधा है।
Devendra Fadnavis on Rahul Gandhi Chhatron ki Goonj event
देवेंद्र फडणवीस व राहुल गांधीसोर्स: सोशल मीडिया
Updated on

Devendra Fadnavis on Chhatron ki Goonj: पुणे में 22 अगस्त को आयोजित होने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। पुणे पुलिस द्वारा कड़ी शर्तों के साथ कार्यक्रम की अनुमति दिए जाने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी के इस आयोजन की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि यह सचमुच 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम है या राहुल गांधी केवल अपने लिए एक नया राजनीतिक मंच तलाश रहे हैं। फडणवीस ने दावा किया कि इस आयोजन में केवल कांग्रेस से जुड़े शैक्षणिक संस्थानों की छात्राओं को ही शामिल होने का मौका दिया जा रहा है।

CM फडणवीस ने लगाया कंट्रोल्ड एनवायरनमेंट में आयोजन का आराेप

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि पुणे और उसके आसपास के इलाकों से केवल कांग्रेस समर्थित शैक्षणिक संस्थानों की छात्राओं का ही रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए गए हैं। केवल उन्हीं छात्राओं को परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी। यह पूरा कार्यक्रम एक बेहद कंट्रोल्ड एनवायरनमेंट में आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देखा जाए तो यह कोई वास्तविक संवाद नहीं, बल्कि आमंत्रित लोगों के सामने कांग्रेस की ओर से दिया जाने वाला एकतरफा भाषण होगा।

22 अगस्त को पुणे में होगा राहुल गांधी का कार्यक्रम

गौरतलब है कि राहुल गांधी की राष्ट्रीय स्तर पर चल रही 'छात्रों की गूंज' मुहिम के तहत 22 अगस्त को पुणे के एसएसपीएमएस कॉलेज मैदान में एक विशाल कार्यक्रम तय किया गया है। इस कार्यक्रम में छात्राएं, शिक्षा, सुरक्षा, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं और रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करने वाली हैं।

Devendra Fadnavis on Rahul Gandhi Chhatron ki Goonj event
पुणे फिर शर्मसार: जुन्नर में 9 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, अमरूद का लालच देकर खेत में ले गया पड़ोसी

पुणे पुलिस ने 30 शर्तों के साथ दी मंजूरी

पुलिस द्वारा तय की गई 30 शर्तों में, आपत्तिजनक चित्रों या बैनरों के प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है। आयोजकों से यह भी सुनिश्चित करना होगा कि किसी की भी धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे। पुणे पुलिस द्वारा जारी अनुमति के मुताबिक, यह कार्यक्रम शहर में आरटीओ चौक के पास एसएसपीएमएस कॉलेज मैदान में शाम साढ़े चार बजे से रात साढ़े नौ बजे तक आयोजित होना तय हुआ है, जहां 8,000 से 10,000 लोगों के जुटने का अनुमान है।

Navbharat Live
navbharatlive.com