Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रधानमंत्री के दौरे की पृष्ठभूमि पर छावनी में तब्दील हुई देहुनगरी

  • By संतोष मिश्रा
Updated On: Jun 13, 2022 | 04:24 PM

File Photo:Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

पिंपरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मंगलवार को पुणे दौरे पर हैं। वे पिंपरी-चिंचवड (Pimpri-Chinchwad) से सटे देहूगांव ( Dehugaon) में संत तुकाराम महाराज (Sant Tukaram Maharaj) के शिला मंदिर (Shila Mandir) का उद्घाटन करेंगे। इस समारोह की जोरदार तैयारी चल रही है। पिंपरी-चिंचवड पुलिस (Pimpri-Chinchwad Police) ने भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है। सुरक्षा के लिए 10 पुलिस उपायुक्त, 10 सहायक पुलिस आयुक्त, 100 पुलिस निरीक्षक, 300 पुलिस उपनिरीक्षक, सहायक पुलिस निरीक्षक और 2000 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

इस बारे में पुलिस उपायुक्त आनंद भोइटे ने कहा कि पार्किंग और पहुंच मार्ग महत्वपूर्ण हैं। पुराने हाईवे पर पूरी तरह से नो-एंट्री है। वह रूट सिर्फ वीआईपी वाहनों के लिए होगा। जो लोग इस कार्यक्रम में आना चाहते हैं, वे तलवड़े से होकर आएं। देहुगांव की सड़कें निजी वाहनों के लिए बंद हैं। तलवड़े से आने के बाद यहां पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पार्किंग के बाद बस कार्यक्रम स्थल पर रवाना होगी। कार्यक्रम स्थल पर पानी की बोतलें और बैग लाना प्रतिबंधित है। पूरे डेढ़ घंटे का यह कार्यक्रम होगा। 

सम्बंधित ख़बरें

ट्रैफिक में फंस गया विकास, दलबदल से किसका उद्धार? पिंपरी-चिंचवड मनपा में प्रभाग 26 बना सबसे हॉट सीट

पिंपरी-चिंचवड महायुति को बड़ा झटका: BJP व शिवसेना (शिंदे गुट) का गठबंधन टूटा, अकेले लड़ेंगे चुनाव

सरदार पटेल की पुण्यतिथि: पीएम मोदी, अमित शाह ने किया ‘लौह पुरुष’ को याद, बताया अखंड भारत का शिल्पकार

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की जयंती: PM मोदी बोले- बहुत कुछ सीखा, शाह-नड्डा ने दी श्रद्धांजली

पिंपरी-चिंचवड पुलिस प्रशासन ने कहा है कि इसके लिए जारी निर्देशों का पालन किया जाए। कोई अप्रिय घटना न हो, इस बात का पुलिस पूरा ध्यान रख रही है। कुल मिलाकर पूरी देहुनगरी छावनी में तब्दील हो गई है। आपको बतातें चले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे देहु में आगमन होगा। उसके बाद श्री संत तुकाराम महाराज का मंदिर के बाहर वारकरियों द्वारा स्वागत किया जायेगा। प्रधानमंत्री के मंदिर में आगमन के बाद विट्ठल रुक्मिणी मंदिर के दर्शन, ध्वजारोहण, श्री राम दर्शन, महादेव दर्शन करने के बाद पश्चिम की ओर के दरवाजे से इंद्रायणी नदी किनारा भंडारा, घोरवाड़ी और भामचंद्र पहाड़ों का भ्रमण करेगें। इसके पश्चात शिला मंदिर में श्री संत तुकाराम महाराज की मूर्ति का अभिषेक और पूजा होगी। ततपश्चात प्रधानमंत्री मंदिर की आधारशिला का अनावरण करेंगे। 

Dehungri turned into a cantonment on the background of prime ministers visit

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2022 | 04:24 PM

Topics:  

  • Pimpri
  • Pimpri Chinchwad
  • PM Narendra Modi
  • Shila Mandir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.