दौंड में लॉज की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने 10 महिलाओं को छुड़ाया, जानें कैसे हुआ भंडाफोड?

Daund Crime News: पुणे के दौंड में धनश्री लॉज पर पुलिस का छापा, 10 महिलाओं को छुड़ाया। पुलिस ने वेश्यावृत्ति के इस मामले में आरोपी प्रदीप पुजारी को गिरफ्तार किया है व एक अन्य आरोपी फरार है।
Sex Racket Operating Under the Guise of a Lodge in Daund; Police Rescue 10 Women Find Out How It Was Busted
सांकेतिक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Prostitution Racket Busted: पुणे जिले के दौंड तहसील के अंतर्गत आने वाले यवत पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वाखरी गांव स्थित धनश्री लॉज में देह व्यापार का रैकेट चलने की गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वहां छापा मारा। इस कार्रवाई में 10 महिलाओं को मुक्त कराया गया है और मामले के मुख्य आरोपी प्रदीप पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस की छापेमारी और खुलासा

यवत पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नारायण देशमुख ने बताया कि 18 मई को पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि वाखरी गांव में स्थित धनश्री लॉज में महिलाओं को बंधक बनाकर या उन्हें मजबूर कर अवैध देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम ने मौके पर जाल बिछाया और अचानक लॉज पर छापा मारा। पुलिस की इस छापेमारी के दौरान वहां मौजूद 10 महिलाओं को तत्काल प्रभाव से मुक्त कराया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लॉज की आड़ में लंबे समय से यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा था।

आरोपी की गिरफ्तारी और आगे की जांच

इस मामले में पुलिस ने प्रदीप पुजारी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो इस पूरे रैकेट का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे कल तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल उससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

एक आरोपी फरार

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक देशमुख ने जानकारी दी कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद इस मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस अवैध धंधे में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद पूरे दौंड इलाके में हड़कंप मच गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com