Pune: दौंड में 430 करोड़ की सिंचाई परियोजना मंजूर, किसानों की उम्मीदें बढ़ीं
Pune News: दौंड तहसील के किसानों के लिए बड़ी राहत। सरकार ने जनाई-शिरसाई और पुरंदर सिंचन परियोजनाओं को मंजूरी दी। 430 करोड़ की प्रक्रिया पूरी, नई पाइपलाइन से जल आपूर्ति मजबूत होगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे न्यूज (सौ. डिजाइन फोटो )
Pune News In Hindi: दौंड तहसील के किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दो जल सिंचाई परियोजनाओं को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है। दौंड के विधायक एड राहुल कुल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से मिलकर आभार व्यक्त किया।
इन परियोजनाओं के माध्यम से दौंड तहसील में जल प्रबंधन को सुधारने और कृषि उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार ने जनाई-शिरसाई उपसा सिंचन योजना की नहरों को बंद पाइप वितरण प्रणाली में बदलाव करने के कार्य को मंजूरी दी है।
इस परियोजना के लिए अनुमानित 429.86 करोड़ रुपये की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही जमीनी स्तर पर काम शुरू हो जाएगा। इस बदलाव से सिंचाई व्यवस्था अधिक मजबूत होगी, जिससे पानी की बर्बादी कम होगी।
सम्बंधित ख़बरें
NCP विलय की खबरों के बीच शरद पवार ने PM मोदी को दिया बारामती आने का न्योता, महाराष्ट्र में बदलेगी सियासी हवा?
12,937 करोड़ की पुणे मेट्रो फेज-2 को मंजूरी, पिंपरी-चिंचवड़ में मेट्रो नेटवर्क का बड़ा विस्तार
101 साल का हुआ पुणे रेलवे स्टेशन, रोज 1.70 लाख यात्रियों की जीवनरेखा बना ऐतिहासिक जंक्शन
खत्म हो रहा है सब्र, अजित पवार विमान दुर्घटना की जांच में हो रही देरी पर भड़के युगेन्द्र पवार, पूछा सवाल
विधायक कुल ने कहा कि किसानों को अधिक जलापूर्ति उपलब्ध होगी, जिससे फसलों के उत्पादन में वृद्धि होगी। इसके अलावा, पुरंदर उपसा सिंचाई योजना के तहत कुपटेवाड़ी (भुलेश्वर फाटा), दौंड में वितरिका के ऊपरी हिस्से के वंचित क्षेत्रों में सिंचाई के लिए एक नई पाइपलाइन बिछाने के प्रस्ताव को भी सरकार ने सैद्धांतिक रूप से मंजूर कर दिया है।
ये भी पढ़ें :- Pune: पीसीएमसी चुनाव जनवरी में संभावित, स्टाफ न देने वाले संस्थानों पर शिकंजा
नई पाइपलाइन को सैद्धांतिक मंजूरी
- यह नई पाइपलाइन इन क्षेत्रों की खेती के लिए आवश्यक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, विधायक कुल ने जोर देकर कहा कि इन दोनों योजनाओं से आधुनिक तकनीक की मदद से सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे टिकाऊ खेती को बढ़ावा मिलेगा और पूरे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
- विधायक एड राहुल कुल ने राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान, उन्होंने घाटस, दौड में प्रस्तावित पुलिस स्टेशन के लिए लगभग 2 एकड़ भूमि को गृह विभाग को हस्तांतरित करने के महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया, साथ ही, उन्होंने कृषि विभाग के बीज गुणन केंद्र के नाम पर दर्ज क्षेत्र में से 02 हेक्टेयर भूमि प्रांताविकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और कर्मचारियों के निवास स्थान के लिए देने की मांग की।
