Pune: जगदंबा होटल में सिलेंडर फटने से हड़कंप, पुलिस-फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
Pune Cylinder Blast: दौंड पाटास रोड स्थित जगदंबा होटल में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। धमाके में होटल में काम करने वाले 10 मजदूर घायल हुए हैं। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
सिंलेडर ब्लास्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Cylinder Blast In Pune: दौंड पाटास रोड के पास स्थित जगदंबा होटल में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा सामने आया। होटल के किचन में रखे गैस सिलेंडर के अचानक फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच हुई। धमाके के समय होटल में कामकाज जारी था। अचानक हुए विस्फोट से होटल में मौजूद मजदूरों को संभलने का मौका नहीं मिला।
10 मजदूर घायल, एक की मौत
इस हादसे में होटल में काम करने वाले कुल 10 मजदूर घायल हो गए। साथ ही ये भी जानकारी मिल रही है कि इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो के लिए और इंतजार: अब अगस्त में शुरू होने की उम्मीद; 20% बढ़ी प्रोजेक्ट लागत
पुणे में पानी कटौती पर अगले हफ्ते होगा अंतिम फैसला; डैम क्षेत्रों में भारी बारिश लेकिन पूर्वी हिस्सा अब भी सूख
Moshi Garbage Depot: मोशी हादसे के घायलों से मिलीं सुप्रिया सुले, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग
Ashadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
इनमें से कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को तुरंत पुणे के ससून अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज दौंड के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
#WATCH | Pune, Maharashtra: A cylinder explosion occurred at the Jagdamba Hotel near Daund Patas Road. DYSP Bapurao Dadas says, "Between 12:30 and 1:00 PM, a gas cylinder explosion was reported at the Jagdamba Hotel near Daund Patas Road. Ten labourers working at the hotel… pic.twitter.com/3Y82zwA7yW — ANI (@ANI) January 7, 2026
पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया और आसपास के इलाके को सुरक्षित किया।
जांच में जुटी एक्सपर्ट एजेंसियां
DYSP बापूराव दादा ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। क्राइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की जांच के लिए फायर सेफ्टी विभाग, गैस सप्लाई एजेंसी, पुलिस और FSL जैसी एक्सपर्ट एजेंसियों की मदद ली जा रही है।
ये भी पढ़ें :- शिंदे के गढ़ अंबरनाथ में BJP का ‘कांग्रेस प्रयोग’ पड़ा भारी, दोनों दलों में अनुशासनात्मक कार्रवाई
सभी पहलुओं से हो रही जांच
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सिलेंडर में लीकेज था या सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई। अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
