Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अंततः रद्द हुआ दापोडी का एसआरए प्रोजेक्ट

  • Written By: संतोष मिश्रा
Updated On: Nov 19, 2021 | 06:08 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पिंपरी:  दापोडी (Dapodi ) में नियोजित एसआरए परियोजना (SRA Project) को रद्द करने का निर्णय पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation) की आम सभा में पारित किया गया। यह स्थानीय नागरिकों की एकता की जीत है। प्रशासन से नागरिक परियोजनाओं को लागू करते समय कानून का पालन करने की अपेक्षा की जाती है। देखने में आया कि प्रशासन और अधिकारी ऐसे निर्णय ले रहे हैं जिससे जनहित की अनदेखी कर ठेकेदारों को लाभ होगा। मावल के सांसद होने के नाते इस परियोजना से प्रभावित नागरिकों के हितों की देखभाल करना मेरा कर्तव्य है। इसलिए हमनें दापोड़ी एसआरए (Dapodi SRA) के खिलाफ संयुक्त कृति समिति की ओर से आंदोलन शुरू किया। इस आंदोलन के बाद महानगरपालिका प्रशासन जाग गया और परियोजना को स्थायी रूप से रद्द करने का प्रस्ताव पारित किया गया। यह जानकारी मावल के सांसद श्रीरंग बारणे (MP Shrirang Barne) ने दी। 

सांसद श्रीरंग बारणे के नेतृत्व दापोडी एसआरए विरोधी संयुक्त कृति समिति की ओर से 13 नवंबर को प्रेस कांफ्रेंस के बाद 15 नवंबर को महानगरपालिका पर यलगार महामोर्चा निकाला गया। इसके बाद गुरुवार 18 नवंबर को महानगरपालिका की आम सभा में बहुमत से प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। प्रस्ताव पारित होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर स्मारक पर माल्यार्पण कर आनंदोत्सव मनाया गया। इस मौके पर रिपब्लिकन यूथ फ्रंट के नेता राहुल डंबाले, पूर्व पार्षद सनी ओव्हाल, रमा ओव्हाल, विनय शिंदे, गोपाल मोरे, वेशनराम चौधरी, संजय भिंगरदिवे, जन्नत सैय्यद, मनोज उप्पर, वामन कांबले, श्रीमंत शिंदे, सुरेश कांबले, कमलेश पिल्ले, ज्ञानेश्वर वैकर, दिलीप निकलजे सुरेखा जोशी, सिंकदर सूर्यवंशी, प्रमोद गायकवाड़, अजय पाटिल, राकेश तारू, अजय थोम्ब्रे, इमाम शेख, जाकिर शेख, सुप्रिया कटे, सुखदेव सोनवणे, नवनाथ डांगे, बालसो जगदाले आदि मौजूद थे। 

संकल्प और एकता की जीत 

दापोडी एसआरए विरोधी संयुक्त कृति समिति के समन्वयक राहुल डंबाले ने कहा कि आम सभा ने जयभीम नगर, सिद्धार्थ नगर, गुलाब नगर, महात्मा फुले नगर, लिम्बोर चॉल और दापोडी में 6800 घरों के लिए 1757 करोड़ रुपए की पीसीएसएसआईएचडीपी पुनर्वास परियोजना को रद्द करने की योजना को मंजूरी दी है। यह जीत पिछले सप्ताह सांसद श्रीरंग बारणे के मार्गदर्शन में इस मुद्दे पर यलगार मार्च में लोगों द्वारा दिखाई गई एकता के कारण है। दापोडिकर के संकल्प औऱ एकता की जीत है। नतीजतन, इस परियोजना से प्रभावित लोगों पर लटकती खतरे की तलवार अब हटा दी गई है, इसलिए वे खुश हैं। हम मावल लोकसभा सांसद श्रीरंग बारणे और सभी नगरसेवकों के साथ-साथ प्रशासन के भी आभारी हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

धारावी पुनर्विकास: 15 दिन में दिखाएं सबूत या छोड़ें घर, SRA ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटम

Mumbai News: मुंबई में शुरू होगी 56 SRA परियोजनाएं, महाप्रीत और एनबीसीसी के बीच हुआ करार

महाराष्ट्र चुनाव: चिंचवड़ में ‘जगताप पैटर्न’, जगताप परिवार ने लगातार पांचवीं रिकॉर्ड जीत पर लगाई मुहर

पुणे में पानी की टंकी गिरने से अब तक 5 मजदूरों की हुई मौत, पुलिस ने कांट्रेक्टर के खिलाफ किया मामला दर्ज

Dapodi sra project finally canceled

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2021 | 06:08 PM

Topics:  

  • Pimpri
  • SRA Project

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.