Belagavi: बेलगावी में कंडक्टर पर भाषा को लेकर किया हमला, शिवसेना ने पुणे में कर्नाटक नंबर प्लेट वाली बसों पर पाेती कालिख
शनिवार को बेलगावी में एक बस कंडक्टर की पिटाई के बाद शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं ने पुणे शहर के स्वर्गेट क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया और कर्नाटक नंबर प्लेट वाली बसों पर कालिख पोत दी
- Written By: आकाश मसने
पुणे में शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने बस पोती कालिख (सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे: महाराष्ट्र और कर्नाटक के बॉर्डर पर बसे बेलगावी को लेकर दोनों राज्यों में सालों से विवाद चल रहा है। मौजूदा समय में बेलगावी कर्नाटक का हिस्सा है, लेकिन आजादी के बाद से ही महाराष्ट्र इस पर अपना दावा ठाेकता आ रहा है। बेलगावी में मराठी भाषी लोग बहुलता में रहते है। शनिवार को एक घटना के बाद फिर से दोनों राज्यों के बीच विवाद शुरू हो गया है।
शनिवार को बेलगावी में एक बस कंडक्टर की पिटाई के बाद से दोनों राज्यों के बीच तनाव का माहौल है। इस घटना को लेकर शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं ने पुणे शहर के स्वर्गेट क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया और कर्नाटक नंबर प्लेट वाली बसों पर कालिख पोत दी। कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
क्या है शिवसेना का आरोप?
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बेलगावी में एक मराठी भाषी बस चालक पर कथित तौर पर कन्नड़ भाषा में बात न करने के कारण हमला किया गया था। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स और कंडक्टर के बयान के मुताबिक व मराठी भाषी नहीं बल्कि कन्नड भाषी है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार; नागपुर और गोंदिया से चोरी की 3 मोटरसाइकिलें जब्त
धारणी: नेहरू नगर में साप्ताहिक बाजार बना सिरदर्द; सड़कों पर कब्जा, गंदगी और 12 बाइक चोरी से नागरिक परेशान
गर्मियों की छुट्टियों में ST बस का सफर हुआ महंगा, 10% किराया बढ़ा, जानें आपकी जेब पर कब तक पड़ेगा बोझ
वाशिम में ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक शुरू, मुहूर्त पर मिला 7,000 का भाव; खरीफ की तुलना में किसानों को मिली राहत
#WATCH | Pune: Shiv Sena (UBT) workers staged a protest and blackened the buses with Karnataka number plates in the Swargate area of Pune city after a Marathi-speaking bus driver was assaulted in Belagavi, for allegedly not speaking in Kannada. (22.02) pic.twitter.com/SJ3s0s42p5 — ANI (@ANI) February 22, 2025
बस पर पोती कालिख
डीसीपी स्मार्टाना पाटिल ने कहा कि “जैसे ही हमें पता चला कि शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ता यहां आकर कुछ करने वाले हैं, हमने तुरंत फोर्स भेजी और स्थिति को संभाला। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक बस पर काला रंग छिड़का। हालांकि किसी भी बस या अन्य को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।”
4 से 5 लोगों को हिरासत में लिया
डीसीपी पाटिल ने बताया कि आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में 4 से 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर जल्द ही अन्य लोगों की पहचान कर ली जाएगी।
कंडक्टर ने बताई आपबीती
51 वर्षीय बस कंडक्टर महादेवप्पा मल्लप्पा हुक्केरी ने संवाददाताओं को बताया कि सुलेभवी गांव में अपने पुरुष साथी के साथ बस में चढ़ी एक महिला मराठी में बात कर रही थी। हुक्केरी ने बताया कि उन्होंने लड़की से कहा कि वह मराठी नहीं जानते और कन्नड़ में बात करने को कहा।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
कंडक्टर ने बताया कि जैसे ही मैंने कहा कि मैं मराठी नहीं जानता तो उस महिला ने मुझे गाली देते हुए कहा कि मुझे मराठी सीखनी चाहिए। अचानक बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और मुझ पर हमला कर दिया”
