- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Cm Eknath Shinde Arrives To Meet Mla Anna Bansode Who Is Angry With Ncp
NCP से नाराज चल रहे विधायक अण्णा बनसोडे से मिलने पहुंचे सीएम एकनाथ शिंदे, लग रहे तरह-तरह कयास
- Written By: संतोष मिश्रा

पिंपरी: निर्धारित कार्यक्रम नहीं होने के बावजूद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक अण्णा बनसोड़े (MLA Anna Bansode) से मुलाकात की। उसके बाद चंद ही पलों में सांसद श्रीरंग बारणे (MP Shrirang Barne), बीजेपी शहर अध्यक्ष और विधायक महेश लांडगे, विधायक बनसोड़े के साथ मुख्यमंत्री की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। विधायक बनसोडे बीते कुछ दिनों से अपनी पार्टी से नाखुश चल रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ कार में सफर के बाद कल उनके दफ्तर में हुई मुलाकात से सवाल खड़ा हुआ है कि यह सद्भावना मुलाकात थी या बनसोड़े को शिवसेना में लाने की कोशिश? इसको लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बहरहाल विधायक बनसोड़े ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा राजनीतिक नहीं था।
मुख्यमंत्री शिंदे पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका द्वारा आयोजित ‘शासन आपके द्वार’ उपक्रम और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने पिंपरी-चिंचवड़ के दौरे पर थे। सबसे पहले थेरगांव में शासन आपके द्वार उपक्रम में शिरकत की। उसके पश्चात निगड़ी में बसवेश्वर महाराज स्मारक का अनावरण करने के बाद, मुख्यमंत्री शिंदे का काफिला पिंपरी विधानसभा से एनसीपी के विधायक अण्णा बनसोडे के चिंचवड़ कालभोरनगर कार्यालय में पहुंचा। रात करीब 7:30 बजे मुख्यमंत्री बनसोड़े के ऑफिस पहुंचे।
बंद कमरे में गुफ्तगू हुई
उस समय शिवसेना सांसद श्रीरंग बारणे, बीजेपी शहर अध्यक्ष और विधायक महेश लांडगे उनके साथ थे। उसके बाद चार लोग बनसोड़े के केबिन में कुछ देर रुके, उनके बीच बंद कमरे में गुफ्तगू हुई। इस चर्चा का विवरण नहीं मिल सका। मगर पिछले कुछ महीनों से विधायक बनसोड़े और उनका गुट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से नाखुश चल रहा है, इस पृष्ठभूमि पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मुलाकात ने राजनीतिक उथल-पुथल मच गई है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
रॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
नागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
नांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
शिवसेना में जाने की चर्चा शुरू!
पिंपरी-चिंचवड़ में पिछले कई महीनों से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में अशांति है। यहां तक कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार के कार्यक्रमों में विधायक बनसोडे सहित कई नेता और पदाधिकारी शामिल नहीं हो रहे हैं। खुद पवार ने इस पर नाराजगी जताई है। उसी में मुख्यमंत्री और बनसोडे की मुलाकात ने सभी को चौंका दिया है। इस मुलाकात से विधायक बनसोड़े के शिवसेना में जाने की चर्चा शुरू हो गई है। इससे पहले भी वे मुख्यमंत्री के साथ कार में की गई सवारी सियासी गलियारों में खलबली मचा चुकी है। इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व उपमहापौर राजू मिसाल, पूर्व नगरसेवक प्रसाद शेट्टी, शिवसेना के पूर्व नगरसेवक अमित गावड़े, मीनल यादव सहित अन्य भी मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक और विभिन्न पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मैं पार्टी से नाराज नहीं हूं: विधायक बनसोड़े
इस बीच, विधायक बनसोड़े ने पत्रकारों से कहा है कि यह दौरा राजनीतिक नहीं है। एकनाथ शिंदे एक अच्छे मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने हमारे निर्वाचन क्षेत्र में कई मसलों को तुरंत हल किया है। आज जब वे एक कार्यक्रम के लिए निगड़ी आए तो मैंने उनसे कार्यालय आने का अनुरोध किया। हमारी कोई चर्चा नहीं हुई, न ही मैं पार्टी से नाराज हूं। इस मुलाकात की राजनीतिक व्याख्या नहीं की जानी चाहिए।
Cm eknath shinde arrives to meet mla anna bansode who is angry with ncp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMनांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
May 18, 2026 | 02:35 PMनसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
May 18, 2026 | 02:26 PMनागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
May 18, 2026 | 02:26 PMBSNL का 599 वाला प्लान मचा रहा धूम, 70 दिन तक नहीं पड़ेगी रिचार्ज की जरूरत, मिलेगा 210GB Data
May 18, 2026 | 02:24 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM










