MLC Election BJP Review: महाराष्ट्र विधान परिषद में हार पर भाजपा करेगी आत्ममंथन, बागियों पर भी होगी नजर

Maharashtra MLC Election BJP Review: चुनाव में हार के बाद भाजपा नागपुर और पुणे सीटों के नतीजों की समीक्षा करेगी। चंद्रशेखर बावनकुले ने गलतियां सुधारने और महायुति के प्रदर्शन का आकलन करने की बात कही।
Chandrashekhar Bawankule On Nagpur Pune MLC Election Results
मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले(डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर सीट पर हार की जिम्मेदारी बावनकुले ने स्वीकार की।

  • पार्टी विरोधी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर संबंधित लोगों को समझाइश दी जाएगी।

  • ईवीएम और मतदाता सूची के मुद्दे पर चुनाव आयोग को पत्र लिखने की बात कही।

  • राज ठाकरे के कर्जत दौरे पर विकास परियोजनाओं और पेड़ संरक्षण पर बयान दिया।

  • किसानों को मिलने वाली ₹5,000 की सहायता को अग्रिम राशि बताया।

Chandrashekhar Bawankule On Nagpur Pune MLC Election Results: विधान परिषद चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बाद भाजपा हार के कारणों की समीक्षा करेगी। नागपुर सीट पर मिली हार की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए राज्य के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि पार्टी अपनी गलतियों का पता लगाकर उन्हें सुधारने का प्रयास करेगी।

महायुति के किन घटक दलों ने अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं किया, इसकी भी समीक्षा की जाएगी। यदि किसी के पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की बात सामने आती है, तो संबंधित लोगों को समझाइश दी जाएगी। पुणे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बावनकुले ने कहा कि नागपुर और पुणे, दोनों सीटें भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का विषय थीं।

चुनाव में हार के कारणों का विश्लेषण करना जरूरी है। उन्होंने पूर्व विधायक रविंद्र धंगेकर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें संयम बरतना चाहिए और महाराष्ट्र की जनता के जनादेश को समझना चाहिए। उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से धंगेकर को समझाने की अपील भी की।

ईवीएम और मतदाता सूची पर सवाल

ईवीएम पर उठने वाले सवालों पर बावनकुले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बैलेट पेपर से हुए चुनावों में भी जीत हासिल कर चुकी है। चुनाव जीतने पर ईवीएम को सही और हारने पर खराब बताना उचित नहीं है। उन्होंने मतदाता सूची को पूरी तरह रद्द कर नए सिरे से तैयार करने की मांग से असहमति जताई। इस मुद्दे पर चुनाव आयोग को पत्र लिखने की जानकारी भी दी। 

Chandrashekhar Bawankule On Nagpur Pune MLC Election Results
Mumbai Local: परेल-कल्याण वर्कमैन स्पेशल में आम यात्रियों को मिले जगह, सांसद नरेश म्हस्के ने DRM को लिखा पत्र

बावनकुले ने राज ठाकरे के कर्जत दौरे पर क्या कहा?

विकास परियोजनाओं और किसान सहायता पर बयान मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के कर्जत दौरे के संदर्भ में चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि वहां जैसी विकास परियोजनाएं हैं, वैसी राज्य में 50 स्थानों पर विकसित होनी चाहिए। हालांकि, विकास के साथ पेड़ों का संरक्षण भी जरूरी है।

उन्होंने कोयना परियोजना से उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली मिलने का दावा किया। किसानों को दी जा रही 5,000 रुपये की सहायता पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अंतिम सहायता नहीं, बल्कि अग्रिम राशि है। सहायता प्रक्रिया की समीक्षा हर मंगलवार को तहसीलस्तर पर की जा रही है।

Chandrashekhar Bawankule On Nagpur Pune MLC Election Results
पुणे में पानी के लिए न हो हाहाकार, सुनेत्रा पवार ने अधिकारियों को समय रहते कदम उठाने के दिए निर्देश

- नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सय्यद की रिपोर्ट

Navbharat Live
navbharatlive.com