पुस्तक विमोचन: देवाभाऊ किताब में देवेंद्र फडणवीस के व्यक्तित्व की झलक, चंद्रकांत पाटिल ने गिनाईं खास खूबियां

Maharashtra Devabhaau Book Launch: पुणे में संतोष गजारे लिखित पुस्तक देवाभाऊ के विमोचन पर मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस में कार्यकुशलता और संवेदनशीलता का अनोखा संगम है।
At the launch of the book  Devabhaau  in Pune, Minister Chandrakant Patil praised
देवभाऊ पुस्तक विमोचनफोटो सोर्स-सोशल मीडिया
Updated on

Maharashtra DevabhaauBook Launch Chandrakant Patil: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के व्यक्तित्व और कार्यशैली पर आधारित पुस्तक देवाभाऊ का पुणे में विमोचन किया गया।

पुस्तक के लेखक संतोष गजारे हैं, जबकि इसका प्रकाशन ईश्वरी प्रकाशन ने किया है। समारोह में शिक्षा, साहित्य, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

चंद्रकांत पाटिल ने गिनाईं फडणवीस की विशेषताएं

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस का व्यक्तित्व केवल राजनीति तक सीमित नहीं है। उनके भीतर अध्ययनशीलता, संवेदनशीलता, निर्णय लेने की क्षमता और मानवीय मूल्यों का संतुलित समावेश देखने को मिलता है।

उन्होंने कहा कि फडणवीस एक कुशल संगठनकर्ता, प्रभावशाली नेता, अच्छे लेखक, अध्ययनप्रिय व्यक्ति, भरोसेमंद मित्र और पारिवारिक मूल्यों को महत्व देने वाले इंसान हैं।

At the launch of the book  Devabhaau  in Pune, Minister Chandrakant Patil praised
पुणे में डॉ. राजेंद्र सिंह की पुस्तक पुनर्जीवित नदी का लोकार्पण, बोले- सिर्फ योजनाओं से नहीं मिटेगा जल संकट

छोटी-छोटी बातों का भी रखते हैं ध्यान

चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने सहयोगियों और परिवार के सदस्यों के जीवन की छोटी-छोटी बातों को भी याद रखते हैं। उचित अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देना या कठिन समय में उनका मनोबल बढ़ाना उनकी संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यही गुण उन्हें एक अलग पहचान दिलाते हैं।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

देवाभाऊ पुस्तक के विमोचन समारोह में बालासाहेब फडणवीस, भाजपा के महासचिव राजेश पांडे, महाराष्ट्र बैंक के निदेशक प्रसेनजीत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, व्याख्याता विशाल गरद, ईश्वरी प्रकाशन के संतोष धायबर, संदीप कद्रे सहित विभिन्न क्षेत्रों की अनेक प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में पुस्तक के माध्यम से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सार्वजनिक जीवन, नेतृत्व शैली और व्यक्तिगत व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com