Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मनपा चुनाव के लिए पुणे तैयार, भाजपा ने ‘घाटे’ को सौंपी कमान, गठबंधन पर कही ये बड़ी बात

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे में मनपा चुनाव की तैयारी जोरो पर है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने मनपा चुनाव के लिए पुणे में अपनी सेना तैयार कर ली है। पुणे में भाजपा ने एक बार फिर घाटे को मौका दिया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 14, 2025 | 10:12 AM

धीरज घाटे पुणे शहर अध्यक्ष नियुक्त (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में शहर अध्यक्षों की नियुक्तियों की घोषणा की है। इसमें पुणे शहर में धीरज घाटे को एक और मौका दिया गया है। श्रीनाथ भिमाले, मनपा सदन के पूर्व नेता गणेश बिडकर और अन्य पदाधिकारी शहर अध्यक्ष बनने के लिए इच्छुक थे। इसके लिए उन्होंने कोशिश भी की। लेकिन, एक बार फिर घाटे को अध्यक्ष पद दिया गया है।

आगामी मनपा चुनावों में इसका कितना फायदा या नुकसान होगा, यह तो बाद में स्पष्ट होगा। शहराध्यक्ष के रूप में एक और मौका मिलने के बाद धीरज घाटे ने मीडिया से बातचीत की। इसमें उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षों में पहले लोकसभा, फिर विधानसभा और सदस्य पंजीकरण अभियान में किए गए कार्यों में अच्छा काम किया है। यह सब कुछ टीम की ताकत की वजह से हमें कामयाबी मिली है।

भाजपा का होगा महापौर

धीरज घाटे ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता सभी को उचित सम्मान देते हैं। पार्टी ने मुझे मौका दिया है। इसलिए अब हमें लोकसभा और विधानसभा की तरह ही सफलता प्राप्त करने का प्रयास करना होगा। पिछले मनपा चुनावों में 100 से अधिक नगरसवेक चुने गए थे। घाटे ने कहा कि आगामी चुनावों में अधिक नगरसेवक चुने जाएंगे और महापौर भाजपा का ही होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा मनपा चुनाव अलग से लड़ेगी या महायुति में, घाटे ने कहा कि महायुति बनाने या न बनाने का निर्णय वरिष्ठ नेताओं द्वारा लिया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, बड़े प्रोजेक्ट्स पर निर्णायक कदम, पुणे परिवहन व्यवस्था आधुनिक

कांग्रेस का मतलब अब ‘एंटी-इंडिया’..रविंद्र चव्हाण ने पार्टी पर लगाए आरोप, कहा- राहुल गांधी ने उतारे कार्यकर्ता

चुनाव से पहले ममता ने चला ऐसा दांव…कि बंगाल से उखड़ जाएंगे BJP के पांव? TMC के काम आएगी भाजपाई टैक्टिक!

महागांव नपं के अध्यक्ष पद पर रस्साकशी, आखिर गेंद भाजपा के पाले में, कार्यकाल के बचे चंद महीने

शत्रुघ्न काटे को बनाया गया पिंपरी-चिंचवड़ शहराध्यक्ष

पूर्व नगरसेवक शत्रुघ्न काटे को भारतीय जनता पार्टी पिपरी-चिंचवड़ शहराध्यक्ष के रूप में चुना गया है। राज्य निर्वाचन अधिकारी चैनसुख संचेती ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र क्षेत्र के संगठनात्मक जिलों के लिए जिला अध्यक्ष के पदों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी चैनसुख संचेती द्वारा राज्य में कुल 58 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

भाजपा ने ‘दया’ पर खेला दांव, बनाया नया नागपुर शहर अध्यक्ष, पहले से अधिक सीटों का लक्ष्य

पार्टी ने शत्रुघ्न काटे के साथ हुए अन्याय को आखिरकार खत्म कर दिया है, जो हमेशा पिंपरी चिंचवड मनपा के मेयर और स्थायी समिति के अध्यक्ष जैसे विभिन्न पदों के लिए दौड़ में थे। पार्टी ने काटे को पिंपरी चिंचवड़ शहर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। मीडिया से बात करते हुए नवनिर्वाचित शहर अध्यक्ष शत्रुघ्न काटे ने कहा भाजपा आगामी मनपा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। हम पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए आदेशों के अनुसार चुनावों का सामना करेंगे।

Bjp appointed dheeraj ghate city president municipal elections pune

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2025 | 10:12 AM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Pimpri Chinchwad
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.