Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तापकीर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, नाबालिगों को दी गई थी पिस्तौल चलाने की ट्रेनिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Jul 04, 2023 | 02:49 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) में सोन्या तापकीर हत्याकांड में एक नई जानकारी सामने आई है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि सोन्या तापकीर की हत्या के लिए नाबालिगों (Minors) को पिस्तौल (Pistol) चलाने की ट्रेनिंग देकर अंजाम दिया गया था। इस मामले में गिरोह विरोधी पथक ने मास्टरमाइंड करण रतन रोकड़े, ऋत्विक उर्फ मुंग्या रतन रोकड़े और रिंकू दिनेश कुमार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से गिरफ्तार (Arrested) किया है। गंभीर बात यह है कि इसमें नाबालिग बच्चों के शामिल होने की बात सामने आई है।

सोन्या पंसारे ने पिंपरी-चिंचवड़ के चिखली इलाके में दिनदहाड़े नाबालिग बेटे समेत सोन्या तपकीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड करण रतन रोकड़े फरार था। मास्टरमाइंड करण रतन पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। चिखली पुलिस और गिरोह विरोधी पथक उसे तलाश रही था।

उत्तर प्रदेश में छिपे थे आरोपी

गिरोह विरोधी पथक के पुलिस निरीक्षक हरीश माने की टीम को जानकारी मिली कि करण रतन रोकड़े अपने साथियों के साथ उत्तर प्रदेश में रह रहा है। करण रतन रोकड़े, ऋत्विक उर्फ मुंग्या रतन रोकड़े, रिंकू दिनेश कुमार और एक नाबालिग बेटा एक ही इमारत में रहते थे। जैसे ही उसने पुलिस को वहां आते देखा तो उसने पहली मंजिल से छलांग लगा दी और भागने की कोशिश की।

सम्बंधित ख़बरें

Akola मनपा में ‘महायुति’ के बीच महाभारत: शिंदे सेना के नगरसेवक सागर भारुका हिरासत में, राजनीति गरमाई!

यूपी-राजस्थान में 42 डिग्री का टॉर्चर, कहीं लू का कहर तो कहीं आंधी-बारिश, जानें आपके राज्य का हाल

Mumbai Water Cut: बढ़ती गर्मी और अल-नीनो का असर, पानी सप्लाई पर लगेगी रोक

VIP Darshan Scam SIT: ट्रस्टी कडलक के बैंक खातों की जांच शुरू, 84% कमीशन का सच आएगा सामने

पुलिस ने किया फिल्मी स्टाइल में बदमाशों का पीछा

हालांकि, एंटी-गैंगस्टर पुलिस इंस्पेक्टर हरीश माने और उनकी टीम ने फिल्मी स्टाइल में बदमाशों का पीछा किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस हत्या के मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। इस मामले में एक गंभीर मुद्दा सामने आया है कि अपराध में नाबालिक बच्चे शामिल हैं। उन्हें चिखली के बैलगाड़ी घाट पर पिस्तौल चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी। मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि करण रतन रोकड़े ने नाबालिग बच्चों के पीछे इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

Big disclosure in tapkir murder case minors were given training to use pistol three accused arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2023 | 02:49 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.