दुबे क्या आपका दामाद लगता है? बंद मंदिर में VIP दर्शन पर भड़की NCP-SP, फडणवीस सरकार को जमकर लताड़ा
Bhimashankar Temple VIP Darshan: भीमाशंकर मंदिर में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के वीआईपी दर्शन पर बवाल। रोहिणी खडसे ने सरकार से पूछा- "क्या दुबे आपका दामाद लगता है?" आम जनता के लिए बंद हैं कपाट।
- Written By: प्रिया जैस
निशिकांत दुबे और रोहिणी खड़से (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nishikant Dubey Pune: बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक पुणे में स्थित भीमाशंकर मंदिर में वीआईपी दर्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मंदिर में पिछले कुछ समय से निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए पिछले ढाई महीनों से मंदिर को आम जनता के लिए बंद रखा गया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी से सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के वीआईपी दर्शन पर सवाल खड़ा हो गया है।
रविवार को पुणे में निशिकांत दुबे ने भीमाशंकर मंदिर में वीआईपी दर्शन किए। इस पर विपक्ष ने हमला बोल दिया है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि आम जनता के लिए बंद हुआ मंदिर केवल भाजपा सांसद के वीआईपी दर्शन के लिए खोला। इस पर महाराष्ट्र के एनसीपी-एसपी की महिला प्रदेश अध्यक्ष रोहिणी खड़से ने महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोल दिया है।
रोहिणी खड़से ने उठाया सवाल
रोहिणी खड़से ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर निशिकांत दुबे के भीमाशंकर मंदिर में वीआईपी दर्शन को लेकर सवाल खड़े कर दिए है। उन्होंने लिखा, “बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक, हमारे महाराष्ट्र में स्थित भीमाशंकर मंदिर, पुरातत्व विभाग के काम के चलते पिछले ढाई महीनों से आम श्रद्धालुओं के लिए बंद था; लेकिन इसे BJP सांसद निशिकांत दुबे के लिए खोल दिया गया है।”
सम्बंधित ख़बरें
BMC में सत्ताधारी दल को बड़ा झटका; पार्षदों की गैरमौजूदगी से वडाला और दादर पुनर्विकास प्रस्ताव खारिज
महाराष्ट्र में अपना सूपड़ा साफ कर रही कांग्रेस! अंबादास दानवे को पार्टी के समर्थन से भड़के कार्यकर्ता
पुणे में दहला देने वाली वारदात, ससुराल वालों के जुल्म से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला
कमला नेहरू अस्पताल का दबाव कम होगा, Pune PMC करेगी 11 अस्पतालों का कायाकल्प
बारा ज्योतिर्लिंगांपैकी एक असलेले आपल्या महाराष्ट्रातील भीमाशंकर मंदिर पुरातत्त्व विभागाच्या कामासाठी गेल्या अडीच महिन्यांपासून सर्वसामान्य भाविकांसाठी बंद आहे पण भाजपचे खासदार @nishikant_dubey यांच्यासाठी हे मंदिर खुले करण्यात आले. हे निशिकांत दुबे कोण आहेत माहिती आहे का ? जे… pic.twitter.com/61GsdRz21p — Adv Rohini Eknathrao Khadse (@Rohini_khadse) March 15, 2026
उन्होंने निशिकांत दुबे के मराठी विरोधी भाषणों को याद दिलाते हुए लिखा, “क्या आप जानते हैं कि यह निशिकांत दुबे कौन है? वही व्यक्ति जो हमेशा मराठी लोगों को नीचा दिखाता है, जो हमेशा मराठी लोगों के बारे में गलत बयान देता है और मराठी लोगों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाता है। एक बार उसने कहा था, “हम मराठी लोगों को पीट-पीटकर अधमरा कर देंगे।” आज, महाराष्ट्र का प्रशासन उसी निशिकांत दुबे के पैरों में लोट रहा है।”
रोहिणी खड़से ने महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसते हुए लिखा, “आम लोगों के लिए अलग न्याय और महाराष्ट्र-विरोधी निशिकांत दुबे के लिए अलग न्याय क्यों? क्या दुबे आपका दामाद लगता है?” झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के इस दर्शन ने राजनैतिक गलियारों में सनसनी मचा दी है।
यह भी पढ़ें – पुणे के मामुर्डी में धू-धू कर जला किराना गोदाम, लाखों का सामान जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी
तीन महीने के लिए बंद है मंदिर
आपको बता दें, कि सभा कक्ष और सीढ़ियों वाले रास्ते के निर्माण कार्य को ध्यान में रखते हुए भक्तों की सुरक्षा के लिए जिला कलेक्टर ने भीमाशंकर मंदिर को तीन महीने के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया था। इस आदेश को 9 जनवरी, 2026 से लागू किया गया था। इस फैसले के कारण सैकड़ों मील दूरी से आए कई भक्तों को वापस लौटना पड़ा था।
इस बीच अब सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, जो हेलीकॉप्टर से आए थे, उन्हें मंदिर में प्रवेश करने और दर्शन करने की विशेष अनुमति दी गई। अब यह सवाल उठाया जा रहा है कि मंदिर आम लोगों के लिए बंद रहते हुए भी राजनीतिक नेताओं के लिए खुला क्यों है? भगवान शिव के मंदिर के भीतर इस तरह का भेदभाव क्यों हो रहा है? इस मामले में शरद पवार गुट की महिला प्रदेश अध्यक्ष रोहिणी खड़से ने नाराजगी व्यक्त की।
