-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Baramati Political Upheaval Sunetra Pawar Oath Sharad Pawar Allegations
Pune News: प्रफुल्ल, तटकरे, भुजबल, मुंडे…चौकड़ी की साजिश, बारामती में बड़ी महाभारत
- Written By: आंचल लोखंडे
NCP Merger: बारामती में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ, सुनेत्रा पवार ने शपथ ली और शरद पवार ने चार नेताओं पर साजिश के गंभीर आरोप लगाए।

NCP merger (सोर्सः सोशल मीडिया
Baramati Political News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का बारामती में हुए विमान हादसे में आकस्मिक निधन होने के बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है। अजीत के निधन के बाद राकां (एनसीपी) में भारी उथल-पुथल मची है और सत्ता के नए समीकरणों को साधने के लिए पार्टी के भीतर ही शह-मात का खेल शुरू हो गया है।
इसी बीच, अजीत की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। हालांकि, इस शपथ ग्रहण से ठीक पहले राकां के वरिष्ठ नेता शरद पवार ने एक विस्फोटक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजनीति में खलबली मचा दी। अपने 15 मिनट के संबोधन में शरद पवार ने बिना नाम लिए, लेकिन स्पष्ट इशारों में चार नेताओं-प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, धनंजय मुंडे और पार्थ पवार को पूरे सियासी घटनाक्रम का “विलेन” करार दिया। पवार ने संकेत दिया कि सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला उनसे पूछे बिना ही इन नेताओं द्वारा लिया गया।
शरद पवार अलग-थलग
शरद पवार ने इससे पहले शनिवार सुबह की प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ शब्दों में कहा, “शपथ ग्रहण होने वाला है या नहीं, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।” उन्होंने खुद को और पवार परिवार को शपथ ग्रहण से पूरी तरह अलग कर लिया। उनका संदेश स्पष्ट था कि आज लिए जा रहे फैसलों के लिए पवार परिवार जिम्मेदार नहीं है, ताकि भविष्य में सत्ता परिवर्तन या किसी गलत निर्णय का ठीकरा परिवार पर न फूटे।
सम्बंधित ख़बरें
परिवार साथ दे तो… स्कूलों के 50 मीटर दायरे में जंक फूड बैन, लेकिन एक्शन प्लान पर घिरे FDA तुकाराम मुंढे
गूंगी गुड़िया पर सुप्रिया सुले की पहली प्रतिक्रिया, ननद ने भाभी पर की गई कांग्रेस की टिप्पणी पर क्या कहा?
सुनेत्रा पवार के मार्गदर्शन में तटकरे कर रहे बेहतरीन काम, प्रशांत किशोर की मुलाकात पर दत्तात्रेय भरणे की सफाई
महाराष्ट्र किसान कर्जमाफी: पुणे के 38,970 किसानों के खाते में पहुंचे 345 करोड़, जानिए आपको कैसे मिलेगा लाभ
अंतिम संस्कार वाले दिन ही बनी रणनीति
दावा किया जा रहा है कि अजीत के अंतिम संस्कार के बाद उसी रात बारामती के ‘सिटी इन होटल’ में सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल, धनंजय मुंडे और हसन मुश्रीफ के बीच एक गुप्त बैठक हुई। इसके तुरंत बाद पटेल और तटकरे मुंबई रवाना हुए और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास ‘वर्षा’ पर बैठक कर सुनेत्रा पवार की ताजपोशी का निर्णय लिया गया। शरद पवार ने इसे “हड़बड़ी में लिया गया फैसला” बताया।
12 तारीख को होना था विलीनीकरण
शरद पवार ने यह भी खुलासा किया कि दोनों एनसीपी गुटों (शरद पवार गुट और अजित पवार गुट) का विलीनीकरण तय हो चुका था और इसकी घोषणा 12 फरवरी को होनी थी। उन्होंने कहा, “अजीत की इच्छा थी कि दोनों राकां एक हो जाएं। इसके लिए 14 बैठकें हो चुकी थीं और जयंत पाटिल तथा अजित पवार के बीच अंतिम चर्चा भी सकारात्मक थी।”पवार ने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ नेता (पटेल-तटकरे गुट) और भाजपा से जुड़े कुछ लोग यह विलीनीकरण नहीं चाहते थे, क्योंकि इससे सत्ता के केंद्र बदल जाते और बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाती। इसलिए अजीत की अंतिम इच्छा के विरुद्ध जाकर नई साजिश रची गई।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र का सबसे बड़ा स्कैम: 11000 लोगों से ठगे 500 करोड़, मास्टरमाइंड दंपति गुजरात से अरेस्ट
बारामती की ‘सत्ता’ और ‘सातबारा’ पर पवार का दावा
शरद पवार ने हाल ही में नीरा नदी का दौरा किया, जिसे महज संयोग नहीं माना जा रहा है। विश्लेषकों के अनुसार, “बारामती” सत्ता का प्रतीक है और “सातबारा” मालिकाना हक का। पवार का संकेत था—“बारामती का सातबारा मैंने अजीत के नाम किया था, अब उनके जाने के बाद मूल मालिक के तौर पर मैं इसे वापस ले रहा हूं।” यह एक भावनात्मक नहीं, बल्कि राजनीतिक संदेश माना जा रहा है कि पार्टी और क्षेत्र पर उनकी पकड़ अभी भी मजबूत है।
‘दादा की विरासत को आगे बढ़ाऊंगी’
तमाम राजनीतिक हलचलों के बीच नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कार्यभार संभालते हुए कहा, “अजीत का जाना मेरे और पूरे महाराष्ट्र के लिए बड़ा आघात है। लेकिन उन्होंने मुझे संघर्ष और जनसेवा का जो मंत्र दिया है, वही मेरा आधार है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के संकल्प और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर राज्य को प्रगति के पथ पर ले जाने का वादा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह यशवंतराव चव्हाण के विचारों और अजित दादा की कार्यशैली को आगे बढ़ाएंगी।
Baramati political upheaval sunetra pawar oath sharad pawar allegations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सायन के लोकमान्य तिलक अस्पताल में अब डिजिटल पेमेंट, POS मशीन और अलग खिड़की की सुविधा
Aug 09, 2026 | 01:22 PMगोंदिया के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के 399 पद खाली
Aug 09, 2026 | 01:21 PMमटन के पार्सल में मिला मरा हुआ चूहा, नवभारत की खबर के बाद जागा खाद्य विभाग, होटल से लिए सैंपल
Aug 09, 2026 | 01:14 PMगोंदिया के ग्रामीण अस्पतालों में 399 पद रिक्त, वायरल-मलेरिया के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था पर बढ़ा दबाव
Aug 09, 2026 | 01:09 PMकोसोवो संसद में भारी हंगामा, विपक्षी सांसद ने पीएम एल्बिन कुर्ती पर अंडे फेंके
Aug 09, 2026 | 01:09 PM3 महीने के राशन का इंतजार या अगस्त का संकट? राशन दुकानों में केवल एक महीने की आपूर्ति से मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 01:07 PMहिम्मत है तो रांची आएं… BJP ने राहुल गांधी को दी सीएम आवास घेरने की चुनौती, JPSC-JSSC विवाद पर सियासत तेज
Aug 09, 2026 | 01:04 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














