Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Baramati By-Election Result: सुनेत्रा पवार ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, समर्थकों से की जश्न न मनाने की अपील

Sunetra Pawar Appeal: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार बारामती विधानसभा उपचुनाव में जीत जीत दर्ज की। उन्होंने NCP कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों से अपील की कि जीत के बाद विजय जुलूस न निकालें।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: May 04, 2026 | 04:12 PM

सुनेत्रा पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sunetra Pawar Appeals To Supporters: महाराष्ट्र के पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने सोमवार को एनसीपी कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों से अपील की कि परिणाम घोषित होने के बाद विजय जुलूस न निकालें। उन्होंने मतदाताओं द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को अपने दिवंगत पति अजित पवार की स्मृति को समर्पित किया और लोगों से संयम बरतने और उनके आदर्शों को प्रतिबिंबित करने वाले आचरण को बनाए रखने का आग्रह किया।

सुनेत्रा पवार ने बारामती उपचुनाव में 2 लाख 18 हजार 930 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उनके खिलाफ किसी भी प्रमुख विपक्षी दल ने उम्मीदवार नहीं उताया था। कांग्रेस ने पहले उम्मीदवार की घोषणा की थी पर भाजपा और महायुति की ओर से निर्विरोध चुनाव के लिए किए गए प्रयाासों के बाद कांग्रेस ने प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया था।

अजित पवार के निधन से खाली हुई थी बारामती सीट

बता दें कि 28 जनवरी 2026 को तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार का पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट के पास एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गए थे। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही थी। बारामती पवार परिवार का गढ़ माना जाता है। हालांकि किसी भी प्रमुख राजनीतिक पार्टी ने उनके खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारे थे।

सम्बंधित ख़बरें

सुनेत्रा पवार ने रचा नया कीर्तिमान, देश में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़कर बारामती में फहराया परचम

बारामती में सुनेत्रा पवार की जीत, राहुरी में BJP का कब्जा; महाराष्ट्र विधानसभा के बदले समीकरण? जानें नया गणित

Pune Kondhwa Murder Case: पुणे के कोंढवा में शराब के विवाद में युवक की हत्या, पत्थर मारकर ली जान

Pune Drug Racket: पुणे में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 तस्कर गिरफ्तार, 34 लाख का एमडी जब्त

सुनेत्रा पवार ने समर्थकों से की ये अपील

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आज परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। मैं आपके वोटों के माध्यम से मुझ पर जताए गए विश्वास को आदरणीय अजित दादा (जैसा कि उन्हें प्यार से पुकारा जाता था) की पवित्र स्मृति को समर्पित करती हूं।

बारामती विधानसभा पोटनिवडणुकीत मला भरघोस मतांनी विजयी केल्याबद्दल तमाम मायबाप बारामतीकरांचे मनःपूर्वक आभार.आपण दाखवलेला विश्वास, प्रेम आणि पाठिंबा माझ्यासाठी अत्यंत मोलाचा आहे. आदरणीय अजितदादांच्या पश्चात झालेली बारामतीची ही पहिलीच निवडणूक होती.त्यांच्या मार्गदर्शनाची आणि… pic.twitter.com/XRv49EWMy3 — Sunetra Ajit Pawar (@SunetraA_Pawar) May 4, 2026


सुनेत्रा पवार ने कहा कि यह क्षण उनके समर्थकों के लिए भावुक कर देने वाला है क्योंकि इससे दिवंगत नेता की यादें ताजा हो गईं। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से, जो दादा से बेहद प्यार करते थे, विनम्र निवेदन करती हूं कि वे विजय जुलूस न निकालें और न ही जश्न मनाएं। आइए हम संयम बरतें और उनके आदर्शों के अनुरूप आचरण करें। उन्होंने जनादेश देने के लिए मतदाताओं का धन्यवाद भी किया और कहा कि यह निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक नए दौर की शुरुआत है।

यह भी पढ़ें:- बारामती में सुनेत्रा पवार की जीत, राहुरी में BJP का कब्जा; महाराष्ट्र विधानसभा के बदले समीकरण? जानें नया गणित

सुनेत्रा पवार ने कहा कि दादा के सपने को साकार करने का अवसर देने के लिए मैं बारामती के लोगों का तहे दिल से आभार व्यक्त करती हूं। यह अंत नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प, संघर्ष और एक नए बारामती की शुरुआत है।

Baramati assembly by election result sunetra pawar wins appeals to supporters not to celebrate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2026 | 04:12 PM

Topics:  

  • Baramati Assembly Constituency
  • NCP
  • Pune News
  • Sunetra Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.