बदलापुर केस: सुप्रिया सुले ने NCP कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
सांसद सुप्रिया सुले ने बदलापुर घटना के खिलाफ पुणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लेकर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बदलापुर का मामला बहुत संवेदनशील है। जिस तरह इसे नजरअंदाज किया जा रहा है वह दुखद है।
- Written By: किर्तेश ढोबले
सुप्रिया सुले का महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन (फोटो सौजन्य- वीडियो स्क्रीनग्रैब)
पुणे: बदलापुर मामले को लेकर राज्य में कई जगह विरोध प्रदर्शन जारी है। लोग ओरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रही है। बीते दिन लोगों ने घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और कई घंटे तक बदलापुर स्टेशन पर पटरियों पर बैठे रहे। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की वरिष्ठ नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने विरोध प्रदर्शन किया।
सांसद सुप्रिया सुले ने बदलापुर घटना के खिलाफ पुणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लेकर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
#WATCH पुणे, महाराष्ट्र: NCP-SCP नेता सुप्रिया सुले ने बदलापुर घटना को लेकर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/kpQlooCti2 — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2024
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में बड़ा फैसला: 2011 से पहले की झुग्गियों को संरक्षण, फनल जोन इमारतों का होगा पुनर्विकास
बुनियादी विकास के नाम पर लापरवाही! रिंग रोड के लिए अधिग्रहित की अतिरिक्त जमीन, 3 साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा
महाराष्ट्र में UCC पर फडणवीस सरकार का ऐतिहासिक फैसला, ड्राफ्ट तैयार करने के लिए बनाई 7 सदस्यीय कमेटी
महाराष्ट्र के 2 लाख आदिवासियों को बड़ी सौगात! अब मिलेगा अलग सातबारा, बैंक लोन और सरकारी मदद का रास्ता साफ
सुप्रिया सुले ने कहा कि महाराष्ट्र में अपराध बढ़ रहे है। यह मैं नहीं कह रही हूं बल्कि सरकारी आंकड़ों में इसका जिक्र है। चाहे वह पोर्शे कांड हो या राज्य में ड्रग्स का मामला। महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध बहुत बढ़ गए है। बदलापुर का मामला बहुत संवेदनशील है। जिस तरह इसे नजरअंदाज किया जा रहा है वह दुखद है। जब लोग सड़को पर आए तब सरकार जागी। लोकसभा चुनाव के बाद तुरंत महिलाएं सरकार के लिए लाडकी बन गई और मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना के तहत 1500 रुपये देने लगी।
यह भी पढ़ें:-बदलापुर केस: मंत्री गिरीश महाजन ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को ठहराया सही, विपक्ष ने साधा निशाना
सुले ने यह भी कहा मैंने कल मीडिया पर देखा कि एक महिला ने कहा कि मुझे सरकार से 1500 रुपये नहीं चाहिए। बल्कि हम उन्हें दो हजार रुपये देंगे, लेकिन हमारी बहनों को सुरक्षित रखें।
पूरे राज्य में प्रदर्शन करेगी शिवसेना
महाजन के बयान के बाद विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष एवं शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे ने स्कूल में यौन उत्पीड़न की घटना को लेकर महायुति सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने घोषणा की कि उनकी पार्टी बुधवार से सत्तारूढ़ गठबंधन के खिलाफ पूरे राज्य में प्रदर्शन करेगी।
300 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बदलापुर में मासूम बच्चियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर करीब 300 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले को लेकर 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
