Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ये महाराष्ट्र है, साहब! चप्पल चली, अकड़ ढीली, शनिवारवाड़ा के पास लड़की से छेड़छाड़ की कोशिश, पुणेरी स्टाइल में दिया मुंहतोड़ जवाब

शनिवारवाड़ा के पास एक युवती अपनी दो सहेलियों के साथ शांत वातावरण में बैठी थी, तभी दो युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। लेकिन डरने के बजाय, युवतियों ने पूरी हिम्मत से मुकाबला किया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: May 05, 2025 | 07:33 PM

शनिवारवाड़ा के पास लड़की से छेड़छाड़ की कोशिश। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: महाराष्ट्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाने वाला एक वीडियो सामने आया है। शनिवारवाड़ा के पास एक युवती अपनी दो सहेलियों के साथ शांत वातावरण में बैठी थी, तभी दो युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। लेकिन डरने के बजाय, युवतियों ने पूरी हिम्मत से मुकाबला किया और ऐसा सबक सिखाया कि वे लड़के दोबारा किसी लड़की की ओर आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं करेंगे।

इस पूरी घटना का वीडियो Sayali_dhanabai नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया, “हम शनिवारवाड़ा के पास एक शांत जगह पर बैठे थे। तभी दो लड़के हमारे सामने आकर बैठ गए और घूरने लगे। पहले तो हमने अनदेखा किया, लेकिन 5-10 मिनट बाद उनकी नजरें हमें असहज करने लगीं।” इसके बाद लड़कियों ने साहस दिखाते हुए खुद उनके सामने जाकर सीधे सवाल दागा और कहा “हमारी तरफ क्यों देख रहे हो?”

लड़कियाँ सबक सिखाना जानती हैं

शुरू में लड़कों ने बहाने बनाए, लेकिन जब एक लड़की ने चप्पल निकाली, तो वे डर के मारे माफी मांगते हुए भाग गए। उसी समय एक वॉचमैन वहां आया और बोला, “ये महाराष्ट्र है, यहां की लड़कियाँ सबक सिखाना जानती हैं!”

चुन्नी खींची…बाल पकड़े और दे चटा-चट, स्कूल में पढ़ाई की जगह होने लगी लड़ाई…

युवती ने इस अनुभव से दिया जरूरी संदेश

“अगर कोई आपकी छेड़खानी करता है, तो डरिए मत। आंखों में आंख डालकर उसका सामना कीजिए। डर दिखाने से वे लोग फायदा उठाएंगे, लेकिन अगर आप खड़ी हो गईं, तो कोई आपको नहीं डिगा सकता।” इस वीडियो को अब तक 75,000 से अधिक लोग देख चुके हैं और सोशल मीडिया पर लोग इस लड़की की बहादुरी की जमकर सराहना कर रहे हैं।

Attempt to molest a girl near shaniwarwada befitting reply given in puneri style

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2025 | 07:33 PM

Topics:  

  • Crime
  • Girl Molestation
  • Pune News
  • Pune Police Commissioner
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.