- Hindi News »
- Crime »
- Pune Police Arrested Engineering Student Pakistan Zindabad On Social Media College Suspended
‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखते ही जेल चली गयी इंजीनियरिंग छात्रा, पुलिस और कॉलेज ने लिया तगड़ा एक्शन
- Written By: प्रिया जैस
Pune Crime News: भारत और पाकिस्तान के हमलों का सिलसिला जारी है। इस बीच पुणे में एक मामला सामने आया है, जिसमें एक छात्रा को पाकिस्तान का समर्थन करना महंगा पड़ा है। पुलिस ने इस मामले में छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुणे में छात्रा गिरफ्तार (सौजन्य-एक्स)
पुणे: पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवाबी कार्रवाई की। इस ऑपरेशन के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच हमले जारी है। ऐसी स्थिति में देश भर में सभी लोगों से एकजुट होने की मांग की जा रही है। इस बीच पुणे से एक मामला सामने आया है, जिसमें एक कॉलेज छात्रा ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया है, जिसमें उसने “पाकिस्तान जिंदाबाद” का नारा लगाया है।
पुणे शहर के कोंढवा इलाके में एक 19 वर्षीय लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखा। इस आरोप में पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। 19 वर्षीय छात्रा खतीजा शेख पुणे के एक कॉलेज में पढ़ती है और कोंढवा के कौसरबाग इलाके में रहती है। पुलिस कांस्टेबल सुभाष जरांडे की शिकायत पर पुलिस ने 9 मई को कार्रवाई करते हुए छात्रा को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर
पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, हाल ही में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की जा रही कार्रवाई है। इस दौरान देश भर में पुलिस सोशल मीडिया पर निगरानी रख रही थी। पुलिस की जांच के दौरान ही पुणे की इस लड़की का पोस्ट देखा गया। इस लड़की ने अपने इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करते हुए अंत में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखा था।
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
20 लाख के लोन के लिए बेटे ने जिंदा पिता को कागजों में मरा दिखाया, खुद के अंतिम संस्कार की भी बनवाई फर्जी रसीद
उज्जैन: जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, लोहे के एंगल से हमला कर 2 लोगों को किया गंभीर घायल
पुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
कॉलेज ने छात्रा को किया निलंबित
Khadijah sheikh from pune has been arrested for supporting pakistan by Kondhwa police and has also rusticated by Sinhgad academy of engineering pic.twitter.com/gFdz0KXcQx — Shashwat Landge (@Shashwatlandge1) May 9, 2025
पुलिस ने आरोपी लड़की पर लगाईं कई धाराएं
पुणे पुलिस ने लड़की के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने धारा 152 (भारत की अखंडता को खतरे में डालना), 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य), 352 (जानबूझकर अपमान), 196 (समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 197 (राष्ट्रीय एकता के खिलाफ टिप्पणियां), और 353 (जनता में अशांति फैलाने वाले बयान) शामिल हैं।
Watch: पाक की नापाक हरकत से जम्मू-कश्मीर में Blackout, कई इलाकों में हुए धमाके, गूंजी सायरन की आवाज
पुणे में विरोध प्रदर्शन
इस मामले के सामने आने के बाद ‘सकल हिंदू समाज’ के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी लड़की के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस सोशल मीडिया पर हो रही गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है।
इससे पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आ चुका है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कृष्णदेव खराडे ने बताया कि ठाणे जिले के भिवंडी में एक 18 वर्षीय युवक को इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान के समर्थन में कथित रूप से सामग्री पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
Pune police arrested engineering student pakistan zindabad on social media college suspended
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMTeam India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
May 30, 2026 | 06:52 PMBlue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
May 30, 2026 | 06:44 PMप्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
May 30, 2026 | 06:32 PMभोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
May 30, 2026 | 06:31 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













