पुणे शहर में हिट एंड रन का एक और मामला, 1 की मौत, 3 लोग घायल

हिट और रन के इस मामले में एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने पहले एक एक्टिवा बाइक को टक्कर मारी इसमें बाइक सवार 3 लोग घायल हो गए और उसके बाद कार सवार तेजी से भागने लगा।
पुणे शहर में हिट एंड रन का एक और मामला, 1 की मौत, 3 लोग घायल
पुणे शहर में हिट एंड रन केस (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे शहर में हिट एंड रन का एक और मामला आया है, जिसमें एक की मौत हो गयी है और 3 लोग घायल हैं। एक तेज रफ्तार कार ने पहले एक स्कूटी पर सवार तीन लोगों को टक्कर मारी, इसके बाद कार ने भागने के चक्कर में दूसरी बाइक में भी टक्कर मार दी। इन दोनों एक्सीडेंट के बाद घटना में एक की मौत हो गई है वहीं 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मामले में जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने कार चालक को अरेस्ट करके कार को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना पुणे के कोरेगांव इलाके में हुई है। हिट और रन के इस मामले में एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने पहले एक एक्टिवा बाइक को टक्कर मारी इसमें बाइक सवार 3 लोग घायल हो गए और उसके बाद कार सवार तेजी से भागने लगा। इसी दौरान उसने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी, जिसमें युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

जानकारों का कहना है कि यह हादसा गूगल बिल्डिंग के पास रात में करीब 1:30 बजे के आसपास हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आईडी कार्ड का नंबर MH 12 NE 4464 है। इसी कार ने 4 लोगों को टक्कर मारी गई है। पहले कार ने एक्टिवा स्कूटी को टक्कर मारी जिस पर तीन लोग सवार थे। इस घटना के बाद वे तीनों गिर गए और उनको मामूली चोटें आईं। उसके बाद कार में एक और बाइक को टक्कर मारी। इस पर सवार बाइक रऊफ अकबर शेख भी रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद जब उनको अस्पताल ले जाया गया तो वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

कहा जा रहा है कि मामले में पुलिस ने हडपसर निवासी एक आरोपी को कब्जे में लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल करने के बाद हडपसर निवासी आरोपी आयुष ताय़ल को कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही उसकी कार को भी सीज कर लिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com