Weather Update: महाराष्ट्र समेत राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी, दिल्ली में नहीं मिलेगी उमस से राहत

देश में कई जगहों पर बारिश तो कई राज्यों में उमस का सामना करना पड़ रहा है। जहां बारिश को अब तक अलविदा कह देना चाहिए था वहां अभी भी बारिश जारी है। तो कही ठंड का आगमन हो चुका है। जिससे लोगों को राहत की सांस नहीं मिल रही है और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
देश के कई हिस्सों में बारिश का कहर जारी है। तो वहीं देश के कई हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है।
मौसम का हाल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली : देश में कई जगहों पर बारिश तो कई राज्यों में उमस का सामना करना पड़ रहा है। जहां बारिश को अब तक अलविदा कह देना चाहिए था वहां अभी भी बारिश जारी है। तो कही ठंड का आगमन हो चुका है। जिससे लोगों को राहत की सांस नहीं मिल रही है और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

देखा जाए तो दिल्ली में बहुत दिनों से बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी है लेकिन सूरज उतनी ही तेजी से चमक रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 10 दिन इसमें कोई खास बदलाव की उम्मीद भी नहीं है। तो कई राज्यों में बर्फ बारी भी शुरू हो गई है।

महाराष्ट्र में बारिश

बीते दिन महाराष्ट्र के कई इलाकों में जगह-जगह भारी बारिश देखी गई। महाराष्ट्र के 29 जिलों में कल यानी 11 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने मुंबई के पूर्वी उपनगर, नवी मुंबई और रायगढ़ जिलों में भी आंधी के साथ बारिश का अनुमान जताया है। बीते दिन मुंबई के पश्चिमी उपनगर अंधेरी, जोगेश्वरी, गोरेगांव मलाड, कांदिवली, बोरीवली, दहिसर, विले पार्ले सांताक्रूज, बांद्रा में भारी बारिश देखी गई।

दिल्ली में उमस

देश में भले ही ठंड और बारिश चल रही हो लेकिन देश की राजधानी में ऐसा कुछ नहीं नज़र आ रहा है। दिल्ली में काफी दिनों से बारिश नहीं हुई है। इससे उमस काफी बढ़ गई है और लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले 10 दिन मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना बनी हुई है।

दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके अलावा गर्मी से अभी भी दिल्ली को राहत मिलने के आसार नहीं है।

पहाड़ों पर ठंड

देश में मौसम में जहां बदलाव देखे जा रहे है वहां पहाड़ी इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। उत्तराखंड में शीतलहर का आगमन हो चुका है। बीते दिन 10 अक्टूबर, गुरुवार को बद्रीनाथ धाम के आसपास हल्की बर्फबारी हुई है। साथ ही हेमकुंड साहिब में भी मौसम बर्फबारी के कारण ठंडा बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार है इससे इन इलाकों में 2 से 3 डिग्री तापमान भी कम हो सकता है। तो वहीं मैदानी इलाकों में हालात शुष्क बने रहेंगे।

राजस्थान में बारिश का अल्रर्ट

पश्चिमी विभोक्ष के असर से राजस्थान में मौसम में बदलाव देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान में जयपुर, अजमेर, टोंक, बूंदी, कोटा, दौसा, झालावाड़, भीलवाड़, पाली, जालोर, सिरोही, चित्तौरगढ़, और राजसमंद जिलों में बादलों की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा टोंक जिले में ओले गिरने के आसार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com