‘किस्मत का बुलावा आए तो जाना पड़ता है’, 4 दिन पहले कही थी अजित पवार ने ये बात, लोगों को रुला गया वायरल VIDEO
Ajit Pawar Viral Video Before Death: अजित पवार के अंतिम संस्कार से पहले उनका भावुक वीडियो वायरल। चार दिन पहले कहा था- “किस्मत का बुलावा आए तो जाना ही पड़ता है।”
- Written By: प्रिया जैस
अजित पवार का आखिरी वीडियो (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Ajit Pawar Last Speech: महाराष्ट्र की राजनीति। में ‘दादा’ के नाम से अपनी धाक जमाने वाले कद्दावर नेता। और उपमुख्यमंत्री अजित पवार पंचतत्व में विलीन हो गए। बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में राजकीय। सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
जहां एक ओर पूरा राज्य अपने इस प्रिय नेता को नम आंखों से विदाई। दे रहा है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो और हादसे से चंद लम्हे पहले की उनकी बातचीत हर किसी का दिल दहला रही है।
4 दिन पहले कही थी ‘काल के बुलावे’ की बात
अजित पवार के निधन के बाद उनका चार दिन पुराना एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने जीवन की नश्वरता और अनिश्चितता पर बात की थी। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अपने चिर-परिचित बेबाक अंदाज में उन्होंने कहा था, किस्मत का बुलावा आए तो जाना ही पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
समृद्धि महामार्ग की 727 करोड़ की हरित परियोजना वन विभाग को सौंपी गई; 30 लाख वृक्षों का होगा संरक्षण
कैमरे के सामने रो पड़े ठाकरे गुट के सांसद राजाभाऊ वाजे, वीडियो देख भावुक हुए नेटिजन्स; देखें VIDEO
And this broke me down😪
कुठून तरी हा आवाज परत येईल🙌#AjitPawar
Video is Ai made byhttps://t.co/RMoiwIimLx pic.twitter.com/K4XruBEYXG — Prasad Wakte Patil (@Prasadwakte) January 28, 2026
आप और हम आज यहां है, कल नहीं रहेंगे। समय का बुलावा आने पर हर किसी को जाना ही है। उन्होंने अपने संबोधन में राजनीति से ऊपर उठकर विकास को महत्व देने की सीख दी थी। उन्होंने कहा था, राजनीति ही सब कुछ नहीं है। चुनाव खत्म होने के बाद इसे भूल जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें – अमित शाह ने संभाली महायुति की कमान! बारामती यात्रा ने साफ किए संकेत, अब NCP को बिखरने से रोकेगी भाजपा
आम आदमी से सीधे जुड़े हुए नेता थे अजित पवार
अजित पवार को एक सख्त प्रशासक, तेज निर्णय लेने वाले नेता और जमीनी स्तर से जुड़े जनप्रतिनिधि के रूप में जाना जाता था। उन्होंने छह बार उपमुख्यमंत्री पद संभाला और वित्त मंत्रालय जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी निभाई। सिंचाई परियोजनाओं, ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई फैसलों में उनकी अहम भूमिका रही। उनके समर्थकों का कहना है कि वह ऐसे नेता थे, जिन तक आम आदमी सीधे अपनी बात पहुंचा सकता था।
