Ajit Pawar की अंतिम सार्वजनिक तस्वीरें, फडणवीस के साथ कैबिनेट में दिखे थे आखिरी बार
Ajit Pawar Plane Crash News: बारामती में हुए विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया। हादसे से पहले कैबिनेट बैठक और चुनाव प्रचार की उनकी आखिरी तस्वीरें सामने आई हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया )
Ajit Pawar Last Cabinet Meeting: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह बारामती में हुए एक भीषण विमान हादसे में निधन हो गया। इस खबर से न सिर्फ एनसीपी बल्कि पूरे महाराष्ट्र की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ, जिसके बाद विमान में आग लग गई।
अजित पवार जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के प्रचार के सिलसिले में बारामती जा रहे थे। उनका पूरा दिन चुनावी कार्यक्रमों से भरा हुआ था। उन्हें बारामती तहसील में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करना था और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करनी थीं।
मंगलवार को भी रहे थे पूरी तरह सक्रिय
हादसे से ठीक एक दिन पहले तक अजित पवार पूरी तरह सक्रिय नजर आए थे। मंगलवार को उन्होंने कैबिनेट बैठक में हिस्सा लिया था, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। बैठक की तस्वीरों में अजित पवार मुख्यमंत्री के बगल में बैठे दिखाई दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक विधान परिषद चुनाव: राकांपा विधायक खोसकर का अपनी ही महायुति के उम्मीदवार दराडे पर हमला, लेटर-वॉर तेज
‘रिपोर्ट का इंतजार करने वाले सत्ता के दलाल’, अजित पवार और अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर रोहित पवार का बड़ा हमला
मुंबईः छांव फाउंडेशन का ज्ञापन, एसिड बिक्री पर सख्ती की मांग, सुनेत्रा पवार ने दिया आश्वासन
सुनेत्रा पवार का पहला जनता दरबार: अनुशासन और संवेदनशीलता का संगम, दिखी अजित पवार की झलक
🔸 CM Devendra Fadnavis chaired a meeting of the Cabinet Committee on Infrastructure. DCM Ajit Pawar, Minister Chandrashekhar Bawankule, and concerned officials were present. 🔸 मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या अध्यक्षतेखाली मंत्रिमंडळ पायाभूत सुविधा समितीची बैठक. यावेळी… pic.twitter.com/WzYkVZocYf — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) January 27, 2026
सोशल मीडिया पर साझा की थीं तस्वीरें
अजित पवार ने मंगलवार को पुणे में हुई एक बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। उन्होंने लिखा था कि पाटोदा गांव के पूर्व सरपंच भास्कर पेर उनसे मिलने आए थे। इस दौरान जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों, स्थानीय मुद्दों और विकास कार्यों पर चर्चा हुई थी।
कैबिनेट इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी की बैठक
कैबिनेट बैठक की तस्वीर साझा करते हुए अजित पवार ने बताया था कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में कैबिनेट इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और संबंधित अधिकारी मौजूद थे। यही तस्वीरें अब उनकी आखिरी सार्वजनिक तस्वीरें मानी जा रही हैं।
ये भी पढ़ें :- Supriya Sule – Ajit Pawar: जब अजित पवार को मनाने उतरी थीं सुप्रिया सुले, 80 घंटे में करवायी थी घर वापसी
बारामती को माना जाता है पवार का गढ़
बारामती अजित पवार का राजनीतिक गढ़ रहा है। वह खुद बारामती से विधायक थे। आगामी चुनावों में उनकी पार्टी अकेले मैदान में उतरी थी। 5 फरवरी को मतदान और 7 फरवरी को मतगणना प्रस्तावित थी। ऐसे समय में उनका जाना महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
