Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अलग-अलग राय होना सामान्य बात, भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर क्या बोले अजित पवार?

Ajit Pawar News: अजित पवार ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच पर निर्णय उचित स्तर पर हुआ है, मतभेद स्वाभाविक हैं; बहुपक्षीय टूर्नामेंट में मैच खेलना नीति का हिस्सा है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 13, 2025 | 07:53 PM

अजित पवार (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pune News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार ने शनिवार को कहा कि भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के संबंध में उचित मंच पर फैसला लिया गया है और इस मुद्दे पर लोगों की अलग-अलग राय होना सामान्य बात है।

पवार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘देश की आबादी 140 करोड़ है, इतने बड़े देश में क्रिकेट मैच को लेकर मतभेद होना स्वाभाविक है। कुछ लोगों को लग सकता है कि चूंकि दोनों देशों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हैं, इसलिए मैच नहीं होना चाहिए। वहीं, कुछ लोग इस खेल का समर्थन भी कर सकते हैं।”

उचित स्तर पर निर्णय लिया गया

राकांपा नेता ने दावा किया कि उन्हें जानकारी है कि मैच निर्धारित समय पर ही होगा और उचित स्तर पर निर्णय ले लिया गया है। जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंधों के बहिष्कार की मांग तेज हो गई है।

सम्बंधित ख़बरें

FIH Youth Hockey5s Asia Championship: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर भारत बना चैंपियन, महिला टीम ने जीता रजत पदक

तस्वीरों में जीवंत हुईं अजित पवार की यादें, अजित स्मृति प्रदर्शनी का CM फडणवीस ने किया उद्घाटन

CM देवेंद्र फडणवीस से लेकर सुनेत्रा पवार तक, इन दिग्गजों ने अजित दादा को दी भावुक श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें

ठाणे में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई अजित पवार की जयंती, सरकारी कार्यालय से लेकर सड़कों तक उमड़ा जनसैलाब

सरकार की नयी खेल नीति के अनुसार, भारत पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय मुकाबले नहीं खेलेगा, लेकिन एशिया कप और आईसीसी प्रतियोगिताओं जैसे बहुपक्षीय टूर्नामेंट में उनका सामना करना जारी रखेगा। अपराधों में नाबालिगों की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर पवार ने 12 वर्ष से अधिक आयु के नाबालिगों द्वारा किए गए गंभीर अपराधों के लिए दंड का प्रावधान शामिल करने का प्रस्ताव रखा।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी साजिश का नागपुर में पर्दाफाश! ATS ने दो संदिग्धों को पकड़ा, मचा हड़कंप

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर कोई आरोपी 18 साल से कम उम्र का है, तो उसे नाबालिग मानकर छोड़ दिया जाता है। यह एक कानूनी बाधा है। हमने कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की और सभी ने सकारात्मक रुख दिखाया। हालांकि, इस मामले को लेकर हम यह सुनिश्चित करते हुए आगे बढ़ रहे हैं कि कानूनी और संवैधानिक ढांचे को नुकसान न पहुंचे।” -एजेंसी इनपुट के साथ

Ajit pawar on india pakistan match decision multi nation tournament

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 13, 2025 | 07:53 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • IND vs PAK

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.