

Pune Airport Old Terminal Renovation: पुणे एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल भवन का जीर्णोद्धार कर तैयार किए गए विस्तारित चेक-इन और सिक्योरिटी होल्ड एरिया (एसएचए) को शीघ्र ही यात्रियों की सेवा में समर्पित किया जाएगा।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने नवीनीकृत सुविधाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। परियोजना से जुड़ी अधिकांश औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और अब केवल 'ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी' (बीसीएएस) की अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है।
मोहोल ने अधिकारियों को बीसीएएस की मंजूरी प्रक्रिया शीघ्रता से पूरी करने के निर्देश दिए है। लगभग 4,075 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित इस आधुनिक परिसर में चेक-इन, प्री-एम्बार्केशन सिक्योरिटी चेक (पीईएससी) और सिक्योरिटी होल्ड एरिया शामिल हैं।
विस्तारित क्षेत्र में 14 सीयूटीई सक्षम चेक-इन काउंटर, 2 एक्सबीआईएस व रैंडम एक्सबीआईएस मशीन, तथा पीईएससी क्षेत्र में 4 एक्सबीआईएस मशीने एवं 8 डीएफएमडी लगाए गए है।
बोर्डिंग के लिए दो नए गेट (6A और 6B) तैयार किए गए हैं।
परिसर में रिटेल व फूड आउटलेट्स, बेबी केयर रूम, डायपर चेंजिंग स्टेशन, आधुनिक वॉशरूम, गर्म-ठंडे पानी की व्यवस्था, पावर सॉकेट युक्त सीटें और 'डिजी यात्रा' की सुविधा प्रदान की गई है।
नवीनीकरण के पश्चात एयरपोर्ट की क्षमता प्रति घंटे लगभग 405 अतिरिक्त यात्रियों को संभालने की होगी।
जिससे पीक आवर्स के दौरान भीड़ पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा।
उल्लेखनीय है कि अग्निशमन विभाग द्वारा 9 मई 2026 को फायर एनओसी जारी किया गया था।
जिसके बाद 22 जुलाई को ओआरएटी अभ्यास और 30-31 जुलाई को अंतिम सुरक्षा जांच सफलतापूर्वक संपन्न की जा चुकी है।
नवीनीकरण के बाद पुणे एयरपोर्ट की यात्री संभालने की क्षमता में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी। विस्तारित परिसर से एयरपोर्ट को प्रति घंटे करीब 405 अतिरिक्त यात्रियों को संभालने में मदद मिलेगी। इससे व्यस्त समय यानी पीक आवर्स में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में सुविधा होगी।
परियोजना के तहत जरूरी सुरक्षा प्रक्रियाएं भी पूरी की जा चुकी हैं। अग्निशमन विभाग ने 9 मई 2026 को फायर NOC जारी किया था। इसके बाद 22 जुलाई को ORAT अभ्यास और 30-31 जुलाई को अंतिम सुरक्षा जांच सफलतापूर्वक पूरी की गई।
अब BCAS की अंतिम मंजूरी मिलते ही विस्तारित परिसर को यात्रियों के लिए शुरू करने का रास्ता साफ हो जाएगा।