पुणे में दिल दहला देने वाली वारदात: नाबालिग लड़की से दोस्ती पड़ी महंगी, 10 लागों ने मिलकर युवक को मार डाला
पुणे के कोथरूड में 23 वर्षीय युवक नागेश जाधव की नाबालिग लड़की से दोस्ती के चलते 10 लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है।
क्राइम न्यूज (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Crime News: पुणे शहर के कोथरूड इलाके से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 23 वर्षीय युवक, नागेश संजय जाधव, की केवल एक नाबालिग लड़की से दोस्ती के कारण 10 लोगों के समूह ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी।
इस घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। नागेश जाधव शिवाजीनगर इलाके में ऑफिस बॉय के तौर पर काम करता था। उसकी एक नाबालिग लड़की से पहले से दोस्ती थी, लेकिन लड़की के परिवार को यह रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था।
मृतक की मां के आरोप के अनुसार, इस हत्या की साजिश पहले से रची गई थी। लड़की के ही मोबाइल फोन से नागेश को मैसेज कर मिलने के लिए बुलाया गया। नागेश को लगा कि वह अपनी दोस्त से मिलने जा रहा है, इसलिए वह कोथरूड के एसएनडीटी इलाके में पहुंच गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर धर्मांतरण-दुष्कर्म मामले का खुलासा: 8 महीने से हो रहा था विवाहिता का शोषण; छिंदवाड़ा का मौलाना फरार
भीमाशंकर मंदिर के कपाट 5 महीने बाद खुले; बिना ऑनलाइन पास के 800 श्रद्धालुओं को लौटना पड़ा
नागपुर: चोरी की रकम से खरीदी कार, शौक पूरे करने के लिए पड़ोस के ही बंद घर में सेंध लगाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 17 जून को करेंगे उद्घाटन
वहां पहले से घात लगाए बैठे लड़की के रिश्तेदारों ने उस पर हमला कर दिया। 14 मार्च की शाम नागेश घर से निकला था। रात करीब 8 बजे उसके ही मोबाइल से उसकी मां को फोन आया, लेकिन फोन पर नागेश नहीं था।
आरोपियों ने नागेश की मां को गालियां देते हुए कहा कि हमने नागेश को मार दिया है, आकर उसे ले जाओ, नहीं तो फेंक देंगे। डरी हुई मां तुरंत मौके पर पहुंची तो नागेश खून से लथपथ पड़ा था।
आरोपियों ने उसे लकड़ी के डंडों और लातघूंसों से इतना पीटा था कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कोथरूड पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में लड़की के मातापिता, चाचा और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं।
इस हत्याकांड के बाद कोथरूड और वडारवाड़ी इलाके में तनाव का माहौल है। मृतक नागेश की मां ने कहा कि मेरे बेटे को मारकर उन्होंने हमारा घर उजाड़ दिया। आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
यह घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और डर का माहौल बना हुआ है।
