पुणे का दगडूशेठ गणपति बना ग्लोबल सेंटर ऑफ फेथ, 50 लाख भक्त कर रहें ऑनलाइन दर्शन

पुणे से सबसे प्रसिद्ध गणेश मंदिर श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति में साल भर भीड़ का तांता लगा रहता है। हाल ही में कुछ आंकड़ों में बताया गया है कि 50 लाख भक्तों ने बाप्पा के दर्शन का लाभ उठाया है।
पुणे से सबसे प्रसिद्ध गणेश मंदिर श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति में साल भर भीड़ का तांता लगा रहता है। हाल ही में कुछ आंकड़ों में बताया गया है कि 50 लाख भक्तों ने बाप्पा के दर्शन का लाभ उठाया है।
श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Pune News In Hindi: श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति जो न केवल भारत बल्कि दुनिया भर के गणेश भक्तों के लिए आस्था का केंद्र हैं, उनके ऑनलाइन दर्शन का लाखों भक्त लाभ उठा रहे हैं। जो लोग व्यक्तिगत रूप से दर्शन नहीं कर पा रहे हैं, वे ट्रस्ट के ऑनलाइन माध्यमों से इस उत्सव का आनंद ले रहे हैं।

महाराष्ट्र के पुणे, मुंबई, बेंगलुरु, ठाणे, नासिक, सूरत और नागपुर जैसे शहरों के गणेश भक्त वेबसाइट, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, ट्विटर और ट्रस्ट के अन्य सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से बप्पा के दर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा, अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, दुबई, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड जैसे देशों से भी 50 लाख से अधिक भक्तों ने ट्रस्ट के सोशल मीडिया पर दगडूशेठ गणपति के दर्शन किए हैं।

श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट और सुवर्णयुग तरुण मंडल द्वारा 133वां गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। अगस्त की शुरुआत से ही ट्रस्ट ने विभिन्न कार्यक्रम शुरू कर दिए थे, और तभी से लाखों भक्त ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से दर्शन कर रहे हैं। भक्त वेबसाइट पर प्रतिदिन सुबह और रात होने वाली लाइव आरती और दर्शन का भी लाभ उठा रहे हैं। ट्रस्ट ने भक्तों के लिए विभिन्न ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था

गणेशोत्सव शुरू होने के बाद से, लगभग 27 लाख भक्तों ने फेसबुक, 23 लाख ने इंस्टाग्राम और 3 लाख से अधिक भक्तों ने यूट्यूब और ऐप के माध्यम से दर्शन किए है। इस गणेशोत्सव के दौरान अब तक 50 लाख से अधिक भक्तों ने ऑनलाइन दर्शन का लाभ उठाया है। डिजिटल माध्यमों के कारण भक्त ट्रस्ट के सामाजिक उपक्रमों से भी जुड़े है। उत्सव के दौरान ट्रस्ट ने भारत और विदेशों में गणेश भक्तों के लिए घर बैठे ही ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की है। ट्रस्ट की वेबसाइट, ऐप, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर के माध्यम से 24 घंटे दर्शन की सुविधा उपलब्ध है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com