Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे के दो कारखानों में 25 लाख की बिजली चोरी उजागर, मामला दर्ज

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Dec 17, 2021 | 05:49 PM
Follow Us
Follow Us:

पुणे: दो कारखानों में बिजली मीटर (Power Meter) में गड़बड़ी कर करीब 25 लाख रुपए की बिजली चोरी करने की घटना सामने आई है। इस संबंध में चिखली पुलिस थाने (Chikhli Police Station) में दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महावितरण (Mahavitaran) के उड़न दस्ते ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

इस संदर्भ में महावितरण द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि जाधव वाड़ी (तहसील हवेली) के एच. एस. एंटरप्राइजेस और सलीम प्लास्टिक इन दो कारखानों में महावितरण के अधिकारियों ने जांच की। तब जाकर पता चला कि इन दोनों कारखानों में मीटर में गड़बड़ी कर मंजूर बिजली आपूर्ति से ज्यादा बिजली का इस्तेमाल किया गया। एच. एस. एंटरप्राइजेस में 9 लाख 55 हजार की, जबकि सलीम प्लास्टिक कंपनी में 15 लाख 58 हजार चोरी होने की बात सामने आई है। एच. एस. एंटरप्राइजेस को बिजली चोरी और जुर्माना मिलाकर कुल 21 लाख 55 हजार का और सलीम प्लास्टिक को बिजली चोरी और जुर्माने की रकम मिलाकर कुल 23 लाख 28 हजार रुपए का बिजली बिल दिया गया है।

महावितरण के उड़न दस्ते ने की कार्रवाई

दोनों मामले में बिजली चोरी के लिए चिखली पुलिस स्टेशन में भारतीय बिजली कानून 2003 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बिजली चोरी का पता लगाने के लिए पुणे परिक्षेत्र उपसंचालक कमांडर शिवाजी इंदलकर के मार्गदर्शन में उड़न दस्ते के अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता नरेंद्र रडे, सहायक सुरक्षा और नंदकुमार जाधव, वरिष्ठ तकनीशियन दीपक खेडकर शामिल थे।

सम्बंधित ख़बरें

रीवा में रिहायशी इलाके के बीच संचालित फैक्ट्री पर सवाल, रहवासियों ने जताया बड़े हादसे का डर, बंद कराने की मांग

3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO

नसरापुर कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी भीमराव कांबले को सुनाई मौत की सजा, 3 साल की मासूम से की थी हैवानियत

केतन अग्रवाल हत्याकांड: सबूत मिटाने से भाई साहिल की पूछताछ तक, खुल गए सिया गोयल और चेतन चौधरी के सारे राज

25 lakh electricity theft exposed in two factories of pune case registered

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 17, 2021 | 05:49 PM

Topics:  

  • Factories
  • Pune

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.