Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट: महाबलेश्वर में आरोपियों के रिसॉर्ट का अवैध हिस्सा गिराया गया

महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में उस रिसॉर्ट में अवैध निर्माण को ढहा दिया, जिसका स्वामित्व पुणे पोर्श दुर्घटना में कथित रूप से शामिल किशोर के परिवार के पास है। पुणे के कल्याणी नगर में नाबालिग ने नशे की हालत में दो इंजीनियरों को कुचल दिया था, जिसमें उनकी मौत हो गई।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Jun 08, 2024 | 10:44 PM

नाबालिग का पिता विशाल अग्रवाल और क्षतिग्रस्त कार (फोटो: ANI)

Follow Us
Close
Follow Us:

सातारा. पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट के मामले में नाबालिग आरोपी को बचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने नाबालिग के माता-पिता और दादा समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, उनके खिलाफ सातारा जिले में भी कार्रवाई तेज हो गई है। प्रशासन ने महाबलेश्वर में अग्रवाल परिवार के स्वामित्व वाले रिसॉर्ट में अवैध निर्माण को ढहा दिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि जिला अधिकारियों ने महाबलेश्वर के मलकम पेठ क्षेत्र में परिवार के स्वामित्व वाले एमपीजी क्लब में अनधिकृत निर्माण को बुलडोजर से गिरा दिया।

प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सातारा के जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी को आदेश दिया था कि अगर रिसॉर्ट अवैध पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने पिछले सप्ताह इस रिसॉर्ट को सील कर दिया था।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे पोर्श केस: सामने आया आरोपी डॉक्टर का एक और नया कांड, रूबी हॉल क्लीनिक में चला रहा था गोरखधंधा

साल बदला हाल नहीं…अब भी न्याय के लिए भटक रहे पुणे पोर्श कार हादसे के पीड़ित, परिजन बोले- त्वरित सुनवाई का क्या हुआ

Pune Porsche Accident: पुणे पोर्श दुर्घटना मामले में दो पुलिसकर्मी होंगे बर्खास्त! पुलिस आयुक्त ने की सिफारिश

पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट: आरोपियों से जेल में पूछताछ करेगी पुलिस, अदालत ने दी अनुमति

गौरतलब है कि पुणे के कल्याणी नगर में 19 मई को एक पोर्श कार ने मोटरसाइकिल सवार दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कथित रूप से टक्कर मार दी थी जिससे दोनों की मौत हो गयी थी। पुलिस ने दावा किया है कि यह किशोर नशे की हालत में कार चला रहा था। यह दुर्घटना तब सुर्खियों में आई, जब किशोर को बचाने के लिए काफी प्रयास किए गए। फलस्वरूप उसके पिता और दादा सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

हैरानी करने वाली बात यह थी कि किशोर न्याय बोर्ड ने पहले नाबालिग आरोपी को 15 घंटे के भीतर ही जमानत दे दी थी। बोर्ड ने नाबालिग को 15 दिनों के लिए यरवदा की ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने, दुर्घटना पर 300 शब्दों का निबंध लिखने, शराब छोड़ने के लिए संबंधित डॉक्टर से इलाज करने और मनोचिकित्सकीय परामर्श लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर बोर्ड की काफी आलोचना हुई। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Pune porsche car accident illegal portion of resort in mahabaleshwar demolished

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2024 | 08:56 PM

Topics:  

  • Pune Porsche Car Accident

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.